IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

JPNIC पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक’, अखिलेश पर भी लगाए गंभीर आरोप

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
30 अगस्त 2026 3:54 अपराह्न
in राज्य
0
UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार, महंगी चीनी बेचने पर 1076 के करें शिकायत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। लखनऊ में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने JPNIC को सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक बताया।

You might also like

Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

Lucknow Cantonment को मिलेगा Modern Look! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, Rajnath Singh और CM योगी रहेंगे मौजूद

Akhilesh Yadav: सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे ₹40 हजार, जातीय जनगणना और महाराजा खंगार की प्रतिमा पर भी बड़ा वादा

सीएम योगी ने कहा, “भारत के लोकतंत्र बचाने वाले जेपी के नाम पर शुरू हुआ 200 करोड़ का प्रोजेक्ट 864 करोड़ के खर्च के बाद भी अधूरा रहा.” उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने JPNIC पर अपना कब्जा बनाने का प्रयास किया था। मुख्यमंत्री के मुताबिक इसके लिए एक कमेटी गठित की गई थी, जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेन्द्र यादव और अखिलेश यादव के निजी सचिव राजेन्द्र चौधरी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि JPNIC को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अड्डा बना दिया गया था।

‘हम बटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं’, भ्रष्टाचार पर Zero Tolerance का दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारी नीति बेईमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है, जो पैसा गया है. उसकी वसूली करके लाएंगे. पहले खाली जमीन पर सपा के गुंडों का कब्ज़ा और बेटियों का घबराना ही इनकी पहचान है. ये फिर से समाज को बांटकर महापुरुषों का अपमान करना चाहते हैं. हम बटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं.”

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के PDA को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि PDA के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों ने कल्याण सिंह के निधन पर एक शब्द तक नहीं कहा और उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान करने वालों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

वीरांगना अवंतीबाई लोधी को याद कर महिलाओं के नेतृत्व पर जोर

वीरांगना अवंतीबाई लोधी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महज 26 वर्ष की उम्र में देश की आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में नेतृत्व करने वाली अवंतीबाई जैसी वीरांगनाएं यह साबित करती हैं कि महिलाएं तेजस्वी और यशस्वी नेतृत्व देने में सक्षम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की बीजेपी सरकार विकास के नए प्रतिमान स्थापित करने का काम कर रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की प्राथमिकताओं से जोड़ते हुए विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

‘बेटी को सुरक्षा और सम्मान मिले तो वह अपनी दिशा तय करती है’

सीएम योगी ने कहा, “बेटी को सुरक्षा मिलती है तो वह संरक्षण पाती है. जब बेटी को सम्मान मिलता है तो वह खड़ी होकर अपनी दिशा तय करती है. बेटी को स्वाबलंबन मिलता है तो प्रगति के पथ पर आगे बढती है. आज यही परिवर्तन हो रहा है.”

उन्होंने Mission Shakti कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि यह महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य से निकलकर राज्य के Growth Engine के रूप में आगे बढ़ चुका है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी, महारानी झांसी लक्ष्मीबाई, वीरांगना ऊदा देवी और वीरांगना झलकारीबाई के बलिदान यह दिखाते हैं कि मातृशक्ति किसी से कम नहीं है। उनके मुताबिक महिलाओं को अवसर मिलने पर वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में यशस्वी नेतृत्व कर सकती हैं और समाज को महत्वपूर्ण दिशा दे सकती हैं।

PAC में महिलाओं को नेतृत्व, तीन महिला बटालियन का गठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी सरकार नई योजनाएं लेकर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहचानी जाने वाली PAC को भंग कर दिया था। इसके बाद बीजेपी सरकार ने 54 कंपनियों को पुनर्गठित किया और महिलाओं को भी PAC में नेतृत्व देने की दिशा में कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि इसके लिए तीन महिला बटालियन का गठन किया गया है। इनमें लखनऊ की महिला PAC वाहिनी का नाम वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर की महिला PAC वाहिनी का नाम वीरांगना झलकारीबाई कोरी और बदायूं की महिला बटालियन का नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखा गया है। बदायूं की महिला बटालियन में अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी भी है।

50 हजार Graduate बेटियों को मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छात्राओं को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 50 हजार स्नातक बेटियों को महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर स्कूटी प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अवंतीबाई लोधी के नाम पर विधानसभा के पास प्रतिमा स्थापित की गई है। अलीगढ़ में उनके नाम पर स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है। सरकार की इन पहलों के जरिए वीरांगनाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Tags: Akhilesh YadavAvanti Bai LodhiJPNIC LucknowUttar Pradesh PoliticsYogi Adityanath
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

by Team IBM News 24
30 अगस्त 2026 3:43 अपराह्न
0
Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

लखनऊ कैंट के विकास को लेकर रविवार को बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंट की 12 विकास परियोजनाओं...

Read moreDetails

Lucknow Cantonment को मिलेगा Modern Look! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, Rajnath Singh और CM योगी रहेंगे मौजूद

by Team IBM News 24
30 अगस्त 2026 3:21 अपराह्न
0
Lucknow Cantonment को मिलेगा Modern Look! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, Rajnath Singh और CM योगी रहेंगे मौजूद

राजधानी लखनऊ के छावनी क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने की दिशा में रविवार, 30 अगस्त को बड़ा कदम उठाया...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav: सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे ₹40 हजार, जातीय जनगणना और महाराजा खंगार की प्रतिमा पर भी बड़ा वादा

by Team IBM News 24
30 अगस्त 2026 3:14 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav: सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे ₹40 हजार, जातीय जनगणना और महाराजा खंगार की प्रतिमा पर भी बड़ा वादा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को खंगार समाज के लोगों से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर सपा...

Read moreDetails

UP में H1N1 का बढ़ा खतरा! स्वास्थ्य विभाग Alert Mode पर, ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Team IBM News 24
29 अगस्त 2026 5:44 अपराह्न
0
UP में H1N1 का बढ़ा खतरा! स्वास्थ्य विभाग Alert Mode पर, ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में H1N1 इन्फ्लुएंजा और सीजनल फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार सुबह उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश...

Read moreDetails

JPNIC पर CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला! बोले- ‘ये कितने बड़े डकैत…’, लगाए गंभीर आरोप

by Team IBM News 24
29 अगस्त 2026 5:38 अपराह्न
0
JPNIC पर CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला! बोले- ‘ये कितने बड़े डकैत…’, लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर...

Read moreDetails
Next Post
31 अगस्त के बाद भरेंगे Income Tax Return तो लगेगी ₹5,000 तक की चपत, ऐसे बचाएं Extra खर्च

31 अगस्त के बाद भरेंगे Income Tax Return तो लगेगी ₹5,000 तक की चपत, ऐसे बचाएं Extra खर्च

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Melodi Memes विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘महिलाएं रुकने वाली नहीं हैं’

Melodi Memes विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘महिलाएं रुकने वाली नहीं हैं’

14 अगस्त 2026 4:56 अपराह्न
Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

19 अगस्त 2026 8:51 अपराह्न
Reservation Protest के बाद JP Nadda की बड़ी बैठक, आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले; बोले- जल्द फिर होगी मुलाकात

Reservation Protest के बाद JP Nadda की बड़ी बैठक, आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले; बोले- जल्द फिर होगी मुलाकात

27 अगस्त 2026 3:44 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • 31 अगस्त के बाद भरेंगे Income Tax Return तो लगेगी ₹5,000 तक की चपत, ऐसे बचाएं Extra खर्च
  • JPNIC पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक’, अखिलेश पर भी लगाए गंभीर आरोप
  • Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.