IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

राम मंदिर को मिला पहला CEO! एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या होगा काम

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 7:11 अपराह्न
in राज्य
0
राम मंदिर को मिला पहला CEO! एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या होगा काम

श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लग गई है। उनकी नियुक्ति का औपचारिक ऐलान ट्रस्ट की प्रेस वार्ता में किया जाएगा। इस फैसले के साथ राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है।

You might also like

13 साल तक Surgery का इंतजार, फिर चली गई 16 साल की तन्वी की जान! AIIMS ने बताई पूरी कहानी, उठे गंभीर सवाल

चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा नियुक्ति के दिन से तीन साल तक CEO के पद पर रहेंगे। वह इसी वर्ष अप्रैल में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने करीब 38 वर्षों तक वायुसेना में सेवा दी और अपने करियर में लड़ाकू विमान पायलट, कॉम्बैट इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

मिश्रा ने साल 1999 के कारगिल युद्ध और पिछले वर्ष हुए ऑपरेशन सिंदूर में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनके लंबे सैन्य अनुभव को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट की प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए उनका चयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित हैं जितेंद्र मिश्रा

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। वह NDA खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और उनके पास 3 हजार घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। जानकारी के मुताबिक, इस पद के लिए 5500 से ज्यादा एप्लीकेशन आए और इनमें से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से खान-पान, रहन-सहन और हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं समेत कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए थे।

क्या होगी राम मंदिर के पहले CEO की जिम्मेदारी?

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के सामने सबसे अहम जिम्मेदारी राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक, वित्तीय और कानूनी प्रबंधन को व्यवस्थित तरीके से संभालने की होगी। CEO के तौर पर उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन और प्रशासनिक कामकाज में समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO के चयन के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित की थी। इसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावड़े शामिल थे। इसी समिति ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में भूमिका निभाई।

चढ़ावा चोरी के बाद व्यवस्था बदलने की उठी थी मांग

इस वर्ष जून-जुलाई के दौरान राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ट्रस्ट से अनिल मिश्रा और चंपत राय की विदाई हो गई। चोरी की घटना सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं में व्यापक बदलाव किए जाने की मांग भी तेज हुई थी।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा ने सबसे पहले मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति का सुझाव दिया था। हालांकि, कुछ मौकों पर ट्रस्ट के भीतर से CEO पद बनाए जाने का विरोध भी सामने आया था। विरोध करने वालों का तर्क था कि मंदिर का संचालन संतों के हाथों में ही रहना चाहिए।

अब एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति बनने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में एक नई व्यवस्था की शुरुआत होने जा रही है।

Tags: Ayodhya NewsJitendra MishraRam MandirRam Mandir TrustUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

13 साल तक Surgery का इंतजार, फिर चली गई 16 साल की तन्वी की जान! AIIMS ने बताई पूरी कहानी, उठे गंभीर सवाल

by Team IBM News 24
3 सितम्बर 2026 11:35 पूर्वाह्न
0
13 साल तक Surgery का इंतजार, फिर चली गई 16 साल की तन्वी की जान! AIIMS ने बताई पूरी कहानी, उठे गंभीर सवाल

दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में इलाज करा रही राजस्थान के कोटा की 16 वर्षीय तन्वी की मौत के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर...

Read moreDetails

चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 8:09 अपराह्न
0
चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे गोविंद देव गिरी को अब महासचिव नियुक्त किया गया...

Read moreDetails

कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 7:21 अपराह्न
0
कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM के वरिष्ठ नेता सैयद आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बुधवार, 2 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होने...

Read moreDetails

नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM Yogi के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 3:04 अपराह्न
0
नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM Yogi के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े ऐलान किए हैं। 2 सितंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ...

Read moreDetails

UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

by Team IBM News 24
1 सितम्बर 2026 7:45 अपराह्न
0
UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी अटकलें लगातार तेज हैं। इसी बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान ने...

Read moreDetails
Next Post
कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

TMC Rebel MPs Supreme Court Notice: 20 बागी सांसदों को SC का Notice, कल्याण बनर्जी बोले- ‘अब अगला नंबर विधायकों का…’

TMC Rebel MPs Supreme Court Notice: 20 बागी सांसदों को SC का Notice, कल्याण बनर्जी बोले- ‘अब अगला नंबर विधायकों का…’

25 अगस्त 2026 4:45 अपराह्न
PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

28 अगस्त 2026 3:11 अपराह्न
Sushant Golf City पर बड़ा फैसला! अधूरे काम अब LDA करेगा पूरे, हजारों Homebuyers को मिलेगी राहत

Sushant Golf City पर बड़ा फैसला! अधूरे काम अब LDA करेगा पूरे, हजारों Homebuyers को मिलेगी राहत

22 अगस्त 2026 12:23 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • 13 साल तक Surgery का इंतजार, फिर चली गई 16 साल की तन्वी की जान! AIIMS ने बताई पूरी कहानी, उठे गंभीर सवाल
  • Supreme Court Divorce Case: पति को ‘अनपढ़-गंवार’ कहना पड़ा भारी! Supreme Court ने मंजूर किया तलाक, पत्नी को मिलेगा ₹7 लाख गुजारा भत्ता
  • चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.