IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

PM Modi Teachers Meeting: शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी ने शिक्षकों से की खास बातचीत, Public Speaking से लेकर Screen Time तक दिए बड़े संदेश

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
5 सितम्बर 2026 11:33 पूर्वाह्न
in देश
0
PM Modi Teachers Meeting: शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी ने शिक्षकों से की खास बातचीत, Public Speaking से लेकर Screen Time तक दिए बड़े संदेश

शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 5 सितंबर को नेशनल अवॉर्ड हासिल करने वाले कुछ शिक्षकों से खास मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों के साथ शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और उनसे सुझाव भी मांगे। इस मुलाकात का एक वीडियो प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किया गया है।

You might also like

Air India Pilot Drug Test: गांजा पीकर फ्लाइट उड़ाने का दावा? पायलट का ड्रग टेस्ट निकला पॉजिटिव, Air India ने नौकरी से निकाला

Nashik Tribal Students Protest: 12 दिन की भूख हड़ताल पर CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, सरकार से पूछे तीखे सवाल

श्रीनगर एयरपोर्ट पर IndiGo Flight की Emergency! ब्रेक फेल होने से पार्किंग में पोल से टकराया विमान

एक नेशनल अवॉर्ड विजेता शिक्षक से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियान का अनुभव साझा किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया था, और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब महिलाएं सामने से आकर जांच करवा रही हैं. पहले ऐसी स्थिति नहीं थी. एक और अच्छा अनुभव एक ही दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना रहा.’

#TeachersDay is about appreciating the strong contribution of teachers to our society. It is also a day to pay homage to Dr. S. Radhakrishnan.

Here is what happened when the National Teachers' Awards winners were invited to 7, LKM yesterday…. pic.twitter.com/LtXTvHiQoQ

— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2026

Public Speaking Skills को लेकर पीएम मोदी ने शिक्षिका से मांगी सलाह

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को और बेहतर बनाने को लेकर भी शिक्षिका से सुझाव मांगा। उन्होंने खुद को एक विद्यार्थी की स्थिति में रखते हुए पूछा, “अगर मैं आपके यहां विद्यार्थी होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए?”

इस सवाल के जवाब में शिक्षिका ने आत्मविश्वास और अभ्यास को प्रभावी वक्ता बनने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “सबसे पहले, आपमें आत्मविश्वास होना चाहिए… आत्मविश्वास बहुत ज़्यादा अभ्यास से आता है. आपका व्यक्तित्व देखकर मैं खुद भी थोड़ी घबरा गई थी…”

Screen Time और बच्चों के बचपन पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को लेकर भी अपनी चिंता साझा की। उन्होंने कहा, ‘स्क्रीन टाइम अब एक प्रकार की लत बन गया है. मेरे मन में एक विचार आता है: या तो वो बच्चा खेलों में गहरी रूचि लेने लगे – और खेलों से मेरा मतलब वीडियो गेम नहीं, बल्कि मैदान पर असल खेलों से है – तो हो सकता है कि वह धीरे-धीरे इस लत से बाहर निकल आए. इस संदर्भ में, हम बच्चों को जितना ज़्यादा रचनात्मक कामों में लगाएंगे, हमें ऐसे प्रोग्राम बनाने की आदत डालनी चाहिए जो इसे बढ़ावा दें.’

पीएम मोदी ने शिक्षा व्यवस्था में बच्चों के समग्र विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा को केवल किताबों और सिलेबस तक सीमित रखने के बजाय बच्चों के जीवन और उनकी रचनात्मकता से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आप सभी से बात कर रहा हूँ, लेकिन मैं पूरे शिक्षा जगत से ये कहना चाहता हूं कि हमें पहले से ज्यादा किताबों और सिलेबस से बाहर निकलकर बच्चों की जिंदगी में घुसना होगा. बचपन मरने नहीं देना चाहिए. बचपन बनाए रखने का सबसे बड़ा काम शिक्षक कर सकता है. शिक्षक का काम है कि उसके अंदर बचपन बना रहे.’

Tags: EducationNational Award TeachersPM ModiScreen TimeTeachers Day
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Air India Pilot Drug Test: गांजा पीकर फ्लाइट उड़ाने का दावा? पायलट का ड्रग टेस्ट निकला पॉजिटिव, Air India ने नौकरी से निकाला

by Team IBM News 24
4 सितम्बर 2026 7:47 अपराह्न
0
Air India Pilot Drug Test: गांजा पीकर फ्लाइट उड़ाने का दावा? पायलट का ड्रग टेस्ट निकला पॉजिटिव, Air India ने नौकरी से निकाला

एयर इंडिया ने फुकेत से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI-2379 के पायलट-इन-कमांड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एयरलाइन ने साइकोएक्टिव पदार्थ की जांच में नॉन-निगेटिव पाए जाने...

Read moreDetails

Nashik Tribal Students Protest: 12 दिन की भूख हड़ताल पर CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, सरकार से पूछे तीखे सवाल

by Team IBM News 24
4 सितम्बर 2026 11:45 पूर्वाह्न
0
Nashik Tribal Students Protest: 12 दिन की भूख हड़ताल पर CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, सरकार से पूछे तीखे सवाल

महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार (3 सितंबर) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ईदगाह मैदान पहुंचकर प्रदर्शन...

Read moreDetails

श्रीनगर एयरपोर्ट पर IndiGo Flight की Emergency! ब्रेक फेल होने से पार्किंग में पोल से टकराया विमान

by Team IBM News 24
4 सितम्बर 2026 11:14 पूर्वाह्न
0
श्रीनगर एयरपोर्ट पर IndiGo Flight की Emergency! ब्रेक फेल होने से पार्किंग में पोल से टकराया विमान

मुंबई से श्रीनगर पहुंची IndiGo की फ्लाइट 6E 225 लैंडिंग के बाद उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब पार्किंग बे की ओर जाते वक्त विमान का...

Read moreDetails

Raghav Chadha की Voter List में नाम ‘Shifted’! SIR पर सियासी घमासान, AAP से लेकर ECI तक ने दिया जवाब

by Team IBM News 24
3 सितम्बर 2026 6:47 अपराह्न
0
Raghav Chadha की Voter List में नाम ‘Shifted’! SIR पर सियासी घमासान, AAP से लेकर ECI तक ने दिया जवाब

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम ‘शिफ्टेड’ दर्ज होने के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया...

Read moreDetails

Tamil Language Row: CM विजय का बड़ा दांव! Madras High Court में तमिल को मुख्य भाषा बनाने के लिए विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

by Team IBM News 24
3 सितम्बर 2026 12:01 अपराह्न
0
Tamil Language Row: CM विजय का बड़ा दांव! Madras High Court में तमिल को मुख्य भाषा बनाने के लिए विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

तमिलनाडु में भाषा को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने वाली है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय गुरुवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें...

Read moreDetails
Next Post
Teachers Day पर सपा का ‘Pathshala Pukare’ अभियान, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Teachers Day पर सपा का ‘Pathshala Pukare’ अभियान, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

1 सितम्बर 2026 7:45 अपराह्न
Allahabad HC Hijab Case: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Allahabad HC Hijab Case: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

25 अगस्त 2026 4:07 अपराह्न
Nashik Tribal Students Protest: 12 दिन की भूख हड़ताल पर CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, सरकार से पूछे तीखे सवाल

Nashik Tribal Students Protest: 12 दिन की भूख हड़ताल पर CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, सरकार से पूछे तीखे सवाल

4 सितम्बर 2026 11:45 पूर्वाह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • Yogi Teachers Day Message: बोले- प्राचीन ज्ञान और Modern Education से बन रही नई पीढ़ी
  • Saharanpur Mosque Demolition: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो मायावती ने जताई नाराजगी, बोलीं- ‘यह सही नहीं है’
  • Teachers Day पर सपा का ‘Pathshala Pukare’ अभियान, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.