IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home विदेश

Paris Hindu Temple: PM मोदी ने किया उद्घाटन; बोले- ‘आने वाले वक्त में बनेगा सहयोग का प्रतीक’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:27 पूर्वाह्न
in विदेश, देश
0
Paris Hindu Temple: PM मोदी ने किया उद्घाटन; बोले- ‘आने वाले वक्त में बनेगा सहयोग का प्रतीक’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस में बने स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच लगातार मजबूत हो रहे संबंधों का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते नई ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं और यह रणनीतिक साझेदारी लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों की मजबूत नींव पर आधारित है।

You might also like

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि पेरिस में बना यह भव्य मंदिर आने वाली सदियों तक भारत और फ्रांस के बीच सहयोग और नए अवसरों के प्रतीक के रूप में खड़ा रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को भी रेखांकित किया।

भारत-फ्रांस संबंधों ने पकड़ी नई रफ्तार

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस के संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं. मेरे मित्र राष्ट्रपति (इमैनुएल) मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देश विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि भारत और फ्रांस प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए उत्साह और ऊर्जा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, “हम 2026 को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में भी मना रहे हैं. यह रणनीतिक साझेदारी इसलिए खास है क्योंकि यह हमारे लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों की मजबूत नींव पर आधारित है.”

फ्रांस में भारतीय सैनिकों के बलिदान को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और फ्रांस के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए भारतीय सैनिकों के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि फ्रांस में भारतीय सैनिकों के बलिदान की स्मृति आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाषा प्रेमी यह भी जानते हैं कि संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में फ्रांसीसी विद्वानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. रोमां रोलां के रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद पर लिखे गए कार्यों ने हमारे समाजों को और करीब लाने का काम किया.’’

पीएम मोदी ने पेरिस से पुडुचेरी स्थित श्री अरविंद आश्रम तक ‘द मदर’ की आध्यात्मिक यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने भारत और फ्रांस के अनेक साधकों को प्रेरित किया है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि कई दशक पहले श्रील प्रभुपाद स्वामी भी फ्रांस आए थे और उनके आने के बाद इस्कॉन के माध्यम से दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक संबंधों का एक नया अध्याय शुरू हुआ।

योग भी बना भारत-फ्रांस को जोड़ने वाला माध्यम

पीएम मोदी ने भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव में योग की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘आज योग भी दोनों देशों के लोगों को जोड़ने वाला एक माध्यम बन गया है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफिल टावर की तस्वीरें फ्रांस में योग की अपार लोकप्रियता को दर्शाती हैं।’’

प्रधानमंत्री के मुताबिक, पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण भारत और फ्रांस के बीच पुराने सांस्कृतिक संबंधों को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मंदिर का उद्घाटन ऐसे समय हुआ है जब दोनों देशों के बीच रणनीतिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है।

Tags: FranceIndia FranceParis TemplePM ModiSwaminarayan Temple
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

by Team IBM News 24
20 अक्टूबर 2026 3:08 अपराह्न
0
SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट' की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ...

Read moreDetails

Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:30 अपराह्न
0
Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर एक बार फिर विमानन क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
TMC सांसद Nadimul Haque के 7 ठिकानों पर ED की Raid, फंडिंग और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में कार्रवाई

TMC सांसद Nadimul Haque के 7 ठिकानों पर ED की Raid, फंडिंग और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में कार्रवाई

ADVERTISEMENT

Related News

Raksha Bandhan Gift: दिल्ली से UP तक महिलाओं का Free Bus सफर, साथ में एक यात्री को भी नहीं लगेगा किराया

Raksha Bandhan Gift: दिल्ली से UP तक महिलाओं का Free Bus सफर, साथ में एक यात्री को भी नहीं लगेगा किराया

27 अगस्त 2026 3:54 अपराह्न
नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM Yogi के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM Yogi के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

2 सितम्बर 2026 3:04 अपराह्न
CM योगी का Independence Day पर बड़ा संदेश, देश विरोधी ताकतों को किया Alert; बोले- आजादी का मतलब...

CM योगी का Independence Day पर बड़ा संदेश, देश विरोधी ताकतों को किया Alert; बोले- आजादी का मतलब…

15 अगस्त 2026 7:43 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं
  • महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?
  • Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.