IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:20 अपराह्न
in देश, विविध
0
Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर सियासत तेज हो गई है। उनके बयान को लेकर बंगाल कांग्रेस ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से बंगालियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और इससे राज्य में सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने का खतरा है।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान मांसाहारी भोजन नहीं पकाने और इसकी बिक्री पर रोक लगाने की अपील की थी। उनके इसी बयान को लेकर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है।

Baba Bageshwar के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 5 सितंबर को हावड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

कांग्रेस नेता ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कदम उठाने की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव और अशांति पैदा कर सकती हैं तथा लोकतांत्रिक और सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं हैं।

दुर्गा पूजा में नॉनवेज को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल के लोगों से मछली और मांस नहीं पकाने तथा नहीं खाने की अपील की थी।

एक कार्यक्रम में उन्होंने बंगाल के हिंदुओं से नवरात्रि के दौरान देवी की प्रतिमा रखने या न रखने से अलग मांसाहारी भोजन को लेकर सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल को ‘लव-जिहाद’ से मुक्त करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।

उनके बयान में धार्मिक आयोजन के दौरान नॉनवेज की बिक्री को लेकर भी अपील की गई थी। इसी बयान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

बीजेपी ने भी जताई आपत्ति

बाबा बागेश्वर के बयान पर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोग क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे, इसका फैसला कोई बाहरी व्यक्ति या राजनीतिक दल नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के खान-पान या पहनावे को लेकर निर्देश देने का अधिकार किसी राजनीतिक पार्टी, साधु या किसी अन्य व्यक्ति के पास नहीं है।

TMC सांसद सौगत रॉय ने भी साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि बागेश्वर बाबा कहां से आए हैं या वह कौन हैं, लेकिन उन्हें बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

सौगत रॉय ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि विवेकानंद स्वयं मांस खाते थे और उनके मुताबिक विवेकानंद से बड़ा बंगाली संत शायद ही कोई हुआ हो। उन्होंने बागेश्वर बाबा के बयान की निंदा की।

इस पूरे विवाद के बीच अब बंगाल कांग्रेस की शिकायत के बाद पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर बनी हुई है। वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर बीजेपी और टीएमसी नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाओं ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

Tags: Baba BageshwarDhirendra Shastri
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

ADVERTISEMENT

Related News

यूपी के स्कूलों का होगा Audit, CJP ने शुरू किया ‘School Theek Karo’ अभियान, युवाओं से खास अपील

यूपी के स्कूलों का होगा Audit, CJP ने शुरू किया ‘School Theek Karo’ अभियान, युवाओं से खास अपील

15 सितम्बर 2026 4:28 अपराह्न
Mayawati BSP: आकाश-ईशान के बाद अब दीपिका को मिलेगा मौका, BSP में परिवारवाद पर नई लाइन

Mayawati BSP: आकाश-ईशान के बाद अब दीपिका को मिलेगा मौका, BSP में परिवारवाद पर नई लाइन

12 सितम्बर 2026 4:31 अपराह्न
Rapido का मालिक कौन? 3 दोस्तों ने कैसे खड़ी की ₹9,200 करोड़ की कंपनी, जानिए पूरी कहानी

Rapido Owner: Rapido का मालिक कौन? 3 दोस्तों ने कैसे खड़ी की ₹9,200 करोड़ की कंपनी, जानिए पूरी कहानी

18 अगस्त 2026 8:19 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.