IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home विविध

Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 11:14 पूर्वाह्न
in विविध, देश
0
Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

ब्रिटेन में रह रहे कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर चर्चा में हैं। खुद को ‘भगोड़ा’ कहे जाने से नाराज माल्या ने सोशल मीडिया पर लगातार कई पोस्ट शेयर कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि वह वर्ष 1992 से यूनाइटेड किंगडम के स्थायी निवासी हैं और मौजूदा कानूनी स्थिति के चलते उन्हें ब्रिटेन छोड़ने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से अपने कथित रिफंड को लेकर भी सवाल उठाया है।

You might also like

PM Modi 25 Years: BJP का बड़ा अभियान, Nitin Nabin ने बताया 2 अक्टूबर का खास प्लान

Satya Niketan PG हादसे में बड़ा Action, PG संचालक सुधांशु गिरफ्तार; अब पूछताछ में खुलेंगे कई राज!

‘मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा’, Global Fintech Fest में PM मोदी बोले- UPI के बिना Fintech की चर्चा अधूरी

विजय माल्या पर बैंकों से करीब 9,900 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप है। इस कर्ज में सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बताया जाता है। माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर विदेश चले गए थे।

For all who say I am a bhagoda refusing to come to India, please be aware that I have been a permanent resident of the United Kingdom since 1992 and am currently legally prohibited from leaving this country. All this started with poster boy actions by the Government of India who…

— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) September 8, 2026

‘भगोड़ा’ कहे जाने पर विजय माल्या ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में विजय माल्या ने उन लोगों पर निशाना साधा, जो उन्हें भारत लौटने से इनकार करने वाला भगोड़ा बताते हैं। उन्होंने लिखा- “जो लोग कहते हैं कि मैं भारत आने से इनकार करने वाला भगोड़ा हूं, उन्हें बता दूं कि मैं 1992 से यूनाइटेड किंगडम का स्थायी निवासी हूं और अभी कानूनी तौर पर मुझे इस देश से बाहर जाने की मनाही है. यह सब भारत सरकार की ‘पोस्टर बॉय’ वाली हरकतों से शुरू हुआ, जिन्होंने मेरे मामले में बहुत अन्यायपूर्ण रवैया अपनाया है.”

माल्या का कहना है कि उन्हें जिस तरह से सार्वजनिक तौर पर पेश किया जाता है, वह उचित नहीं है। उन्होंने अपने खिलाफ चल रही कार्रवाई और मीडिया में होने वाली टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए हैं।

ED की कार्रवाई और Kingfisher कर्मचारियों के भुगतान का किया जिक्र

विजय माल्या ने अपनी पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी संपत्ति और फंड अटैच किए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि उनके अटैच किए गए फंड में से किंगफिशर के कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए 350 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए थे।

उन्होंने आगे लिखा- “उन्होंने आगे लिखा, लोग मुझ पर शक करते हैं, वे खुद इस बात की पुष्टि कर लें कि ED ने मेरे अटैच किए गए फंड से किंगफिशर के कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए 350 करोड़ रुपये से ज़्यादा जारी किए थे. मैं भुगतान नहीं कर पाया क्योंकि ED ने मेरी संपत्ति/फंड अटैच कर लिए थे.”

‘मुझे मेरा रिफंड कब मिलेगा?’ माल्या ने उठाया सवाल

विजय माल्या ने अपने पोस्ट में निष्पक्ष हिसाब-किताब और न्याय की बात करते हुए मीडिया कवरेज पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लोगों को पूरे मामले के वित्तीय हिसाब-किताब पर भी ध्यान देना चाहिए। माल्या ने सवाल किया कि क्या वह उस व्यवहार के हकदार हैं, जो मीडिया में उनके साथ किया जाता है।

उन्होंने लिखा- “जो लोग निष्पक्ष और सही हिसाब-किताब और न्याय में विश्वास रखते हैं, वे कृपया नीचे दी गई टेबिल देखें. क्या मैं सच में उस बर्ताव का हकदार हूं जो मीडिया मेरे साथ करता है, जहाँ किसी पत्रकार की स्क्रिप्ट की शुरुआत में ही मुझे धोखेबाज कहा जाता है? क्यों न यह पूछा जाए कि मुझे मेरा रिफंड कब मिलेगा?”

CBI और ED ने दर्ज किए थे मामले

विजय माल्या के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लोन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसके बाद वह लंदन चले गए थे। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला शुरू किया था।

जनवरी 2019 में विजय माल्या को भारत में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। माल्या लगातार अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों और उन्हें ‘भगोड़ा’ कहे जाने पर आपत्ति जताते रहे हैं।

Tags: Banking FraudED NewsKingfisherVijay Mallya
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

PM Modi 25 Years: BJP का बड़ा अभियान, Nitin Nabin ने बताया 2 अक्टूबर का खास प्लान

by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 11:47 पूर्वाह्न
0
PM Modi 25 Years: BJP का बड़ा अभियान, Nitin Nabin ने बताया 2 अक्टूबर का खास प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने...

Read moreDetails

Satya Niketan PG हादसे में बड़ा Action, PG संचालक सुधांशु गिरफ्तार; अब पूछताछ में खुलेंगे कई राज!

by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 11:07 पूर्वाह्न
0
Satya Niketan PG हादसे में बड़ा Action, PG संचालक सुधांशु गिरफ्तार; अब पूछताछ में खुलेंगे कई राज!

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हादसे वाली इमारत में चल रहे PG के संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर...

Read moreDetails

‘मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा’, Global Fintech Fest में PM मोदी बोले- UPI के बिना Fintech की चर्चा अधूरी

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:46 अपराह्न
0
‘मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा’, Global Fintech Fest में PM मोदी बोले- UPI के बिना Fintech की चर्चा अधूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित Global Fintech Fest 2026 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय संघर्ष और अनिश्चितता के दौर से...

Read moreDetails

PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:28 अपराह्न
0
PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई में उस कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को हिरासत में...

Read moreDetails

Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:20 अपराह्न
0
Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर सियासत तेज हो गई है। उनके बयान...

Read moreDetails
Next Post
UP Government Doctors के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Retirement के बाद भी 70 साल तक कर सकेंगे काम

UP Government Doctors के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Retirement के बाद भी 70 साल तक कर सकेंगे काम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

‘Naraz Fufa’ वाले बयान पर घमासान, Nitin Nabin ने PM मोदी का किया बचाव; कांग्रेस ने घेरा

‘Naraz Fufa’ वाले बयान पर घमासान, Nitin Nabin ने PM मोदी का किया बचाव; कांग्रेस ने घेरा

7 सितम्बर 2026 11:17 पूर्वाह्न
IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: आंजनेय कुमार सिंह का एक्सटेंशन खत्म, UP में रहेंगे या लौटेंगे सिक्किम? दिल्ली के फैसले पर सबकी नजर

IAS Anjaneya Kumar Singh Extension: आंजनेय कुमार सिंह का एक्सटेंशन खत्म, UP में रहेंगे या लौटेंगे सिक्किम? दिल्ली के फैसले पर सबकी नजर

13 अगस्त 2026 8:06 अपराह्न
CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

4 सितम्बर 2026 9:35 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • PM Modi 25 Years: BJP का बड़ा अभियान, Nitin Nabin ने बताया 2 अक्टूबर का खास प्लान
  • Moradabad Bribery Case: DDC के पेशकार को 50 हजार लेते ACB ने रंगे हाथ दबोचा
  • UP Government Doctors के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Retirement के बाद भी 70 साल तक कर सकेंगे काम

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.