IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Supreme Court का बड़ा फैसला, तत्काल आदेश से क्यों किया इनकार?

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
5 अक्टूबर 2026 2:14 अपराह्न
in देश
0
CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Supreme Court का बड़ा फैसला, तत्काल आदेश से क्यों किया इनकार?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तत्काल कोई आदेश जारी करने से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल न्यूज रिपोर्ट के आधार पर किसी संवैधानिक पदाधिकारी के खिलाफ अंतरिम आदेश नहीं दिया जा सकता। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

You might also like

CEC ज्ञानेश कुमार की शक्तियों पर सुनवाई के बीच Supreme Court का बड़ा सवाल, ‘Form 6 में बदलाव किसने किया?’

ओडिशा में BJD की पदयात्रा में मचा बवाल, पूर्व विधायक प्रणब बलवंतराय पर हमले का आरोप; BJP समर्थकों पर गंभीर आरोप

TMC के बाद अब BJP में शामिल हुईं Koel Mallick, राज्यसभा चुनाव से पहले लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका में क्या मांग?

याचिकाकर्ता राकेश कुमार सिंह की ओर से दायर याचिका में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SIT जांच की मांग की गई है। इसके साथ ही Special Intensive Revision यानी SIR को गैरकानूनी घोषित करने की मांग भी की गई है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार, तीनों चुनाव आयुक्तों, कैबिनेट सेक्रेटरी, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त (DEC) मनीष गर्ग और आईटी हेड सीमा खन्ना को नोटिस जारी किया है।

याचिकाकर्ता राकेश कुमार सिंह के वकील विकास सिंह ने सुनवाई के दौरान चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और उनके अधिकारों से जुड़े मौजूदा कानूनी प्रावधानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘CEC और चुनाव आयुक्तों पर उनके कार्यकाल में किए गए कामों के लिए कोई केस नहीं हो सकता. उन्हें अपने कामकाज की प्रक्रिया निर्धारित करने की भी शक्ति दी गई है.’

‘चुनाव आयुक्तों जितना संरक्षण पीएम को भी नहीं’

वकील विकास सिंह ने आगे कहा, ‘मैं आज सिर्फ इस बात पर बहस कर रहा हूं कि किस तरह चुनाव आयुक्तों को ऐसा संरक्षण दिया गया है, जो प्रधानमंत्री तक को नहीं है. मेरी मांग है कि CEC को निलंबित किया जाए.’ इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग काम कैसे करेगा?

याचिकाकर्ता के वकील ने जवाब दिया, ‘2 चुनाव आयुक्त काम कर लेंगे’. इसके बाद कोर्ट ने कहा, ‘हमें आपकी याचिका को देखना होगा.’ वकील विकास सिंह ने इसके बाद अनुरोध किया, ‘कम से कम यह आदेश दिया जाए कि जब तक यहां सुनवाई लंबित है, तब तक एकमत से फैसले हों.’ इस पर कोर्ट ने कहा कि कोई भी काम कानून के दायरे में ही होगा।

न्यूज रिपोर्ट को आधार बनाकर आदेश देने से कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, ‘इस बारे में कानून है. हमें उम्मीद है कि उसके मुताबिक ही काम हो रहा है और होगा. 10 दिन में कुछ ऐसा नहीं हो जाएगा. अगर कुछ गलत हुआ है तो हम हमेशा उसे रद्द कर सकते हैं. हम याचिका पर नोटिस जारी कर रहे हैं. इस याचिका का आधार जो न्यूज रिपोर्ट है, वह 100 फीसदी सही, आंशिक रूप से सही या गलत हो सकती है. हम उसके आधार पर कोई आदेश नहीं दे सकते हैं.’

सुप्रीम कोर्ट के इस रुख के बाद फिलहाल CEC ज्ञानेश कुमार के तत्काल निलंबन की मांग पर कोई अंतरिम आदेश नहीं आया है। अदालत ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगते हुए मामले की कानूनी स्थिति पर आगे सुनवाई का रास्ता खुला रखा है।

Tags: Election CommissionGyanesh KumarSIRSupreme Court
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

CEC ज्ञानेश कुमार की शक्तियों पर सुनवाई के बीच Supreme Court का बड़ा सवाल, ‘Form 6 में बदलाव किसने किया?’

by Team IBM News 24
5 अक्टूबर 2026 2:40 अपराह्न
0
CEC ज्ञानेश कुमार की शक्तियों पर सुनवाई के बीच Supreme Court का बड़ा सवाल, ‘Form 6 में बदलाव किसने किया?’

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की शक्तियों और चुनाव आयोग के कथित एकतरफा फैसलों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।...

Read moreDetails

ओडिशा में BJD की पदयात्रा में मचा बवाल, पूर्व विधायक प्रणब बलवंतराय पर हमले का आरोप; BJP समर्थकों पर गंभीर आरोप

by Team IBM News 24
5 अक्टूबर 2026 2:29 अपराह्न
0
ओडिशा में BJD की पदयात्रा में मचा बवाल, पूर्व विधायक प्रणब बलवंतराय पर हमले का आरोप; BJP समर्थकों पर गंभीर आरोप

ओडिशा के जाजपुर जिले में बीजू जनता दल (BJD) की ‘जन संपर्क पदयात्रा’ के दौरान विवाद और हिंसा का मामला सामने आया है। जेनापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के...

Read moreDetails

TMC के बाद अब BJP में शामिल हुईं Koel Mallick, राज्यसभा चुनाव से पहले लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

by Team IBM News 24
5 अक्टूबर 2026 2:21 अपराह्न
0
TMC के बाद अब BJP में शामिल हुईं Koel Mallick, राज्यसभा चुनाव से पहले लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। उनका असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है। BJP ने रविवार को उन्हें पश्चिम बंगाल...

Read moreDetails

Delhi Protest में महिला पत्रकार का बड़ा आरोप, ACP Vivek Bhagat पर Sexual Harassment और धक्का-मुक्की का दावा

by Team IBM News 24
4 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Delhi Protest में महिला पत्रकार का बड़ा आरोप, ACP Vivek Bhagat पर Sexual Harassment और धक्का-मुक्की का दावा

शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शन की कवरेज के दौरान एक महिला पत्रकार ने ACP विवेक भगत पर सेक्सुअल हैरसमेंट और...

Read moreDetails

Bihar Flood: बाढ़ से बेहाल बिहार पर राहुल गांधी का बड़ा सवाल, 17 साल के कामकाज का मांगा हिसाब

by Team IBM News 24
4 अक्टूबर 2026 3:49 अपराह्न
0
Bihar Flood: बाढ़ से बेहाल बिहार पर राहुल गांधी का बड़ा सवाल, 17 साल के कामकाज का मांगा हिसाब

बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के...

Read moreDetails
Next Post
TMC के बाद अब BJP में शामिल हुईं Koel Mallick, राज्यसभा चुनाव से पहले लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

TMC के बाद अब BJP में शामिल हुईं Koel Mallick, राज्यसभा चुनाव से पहले लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

ADVERTISEMENT

Related News

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

25 नवम्बर 2025 4:56 अपराह्न
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

UP Panchayat Sahayak Salary: अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

16 सितम्बर 2026 3:07 अपराह्न
UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, कौन साथ और कौन खिलाफ? पार्टियों का पूरा रुख जानें

UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, कौन साथ और कौन खिलाफ? पार्टियों का पूरा रुख जानें

15 सितम्बर 2026 3:19 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP Rajya Sabha Election 2026: BJP की 8 नामों वाली लिस्ट में बड़ा संदेश, महिलाओं से OBC तक साधा सामाजिक समीकरण
  • Lucknow Flood: 10 हजार से ज्यादा परिवार पानी में घिरे, छतों पर कट रही जिंदगी; विधायक की गाड़ी रोककर हंगामा
  • राहुल-प्रियंका से मिले Swami Prasad Maurya, क्या यूपी चुनाव से पहले बदलने वाला है सियासी समीकरण?

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.