IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Samay Raina FIR: समय रैना को Supreme Court से बड़ी राहत, सभी FIR रद्द; दिव्यांगों से जुड़े मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
14 अगस्त 2026 4:44 अपराह्न
in देश
0
समय रैना को Supreme Court से बड़ी राहत, सभी FIR रद्द; दिव्यांगों से जुड़े मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

समय रैना को Supreme Court से बड़ी राहत, सभी FIR रद्द

Samay Raina FIR: स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इंडियाज गॉट लेटेंट में दिव्यांग व्यक्तियों को लेकर की गई विवादित और असंवेदनशील टिप्पणियों के मामले में समय रैना समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही भी समाप्त कर दी गई है।

You might also like

तुर्किये से भारत लाया गया इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का सरगना, फर्जी पहचान से हासिल की थी नागरिकता

कर्नाटक में सूखे का बढ़ा संकट, 46 हजार करोड़ तक पहुंचा फसल नुकसान! केंद्र से मांगी गई करोड़ों की मदद

Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

यह फैसला उस समय आया जब मामले में याचिकाकर्ता एनजीओ की ओर से कोर्ट को बताया गया कि समय रैना अब उनके संपर्क में हैं। उन्होंने स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) से पीड़ित लोगों की उपलब्धियों के बारे में जागरूकता फैलाने और उन्हें प्रमोट करने की इच्छा जताई है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एसएमए से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए सरकार को आवश्यक निर्देश देने के मुद्दे पर सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना और अन्य आरोपियों के लिए क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि समय रैना और अन्य लोगों की ओर से दिव्यांग लोगों (Differently Abled) के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने और फंड जुटाने की कोशिशें की गई हैं। कोर्ट ने कहा है कि जब सच्ची कोशिशें होती है, तो अच्छे नतीजे जरूर मिलते हैं। वे बहुत होनहार युवा है। अगर उन्होंने सही दिशा में काम करना शुरू किया है, तो नतीजा भी अच्छा ही होगा।

बेंच ने यह भी कहा कि इस मामले से जुड़े व्यापक मुद्दे पर सुनवाई जारी रखी जाएगी। कोर्ट दिव्यांग लोगों से सुझाव लेने पर भी विचार करेगा, ताकि इस तरह के कंटेंट की बेहतर निगरानी के लिए उचित व्यवस्था तैयार की जा सके और उसी आधार पर आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकें।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रतिवादी 6-10 (आरोपी कॉमेडियन) से जुड़ा मामला बंद किया जाता है। सभी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द की जाती है। इससे जुड़ी बाकी सभी कार्यवाही खत्म की जाती है। बड़े मुद्दे पर निर्देश जारी करने के लिए मामले को लिस्ट किया जाएगा।

14 नवंबर 2024 को शूट हुआ था विवादित एपिसोड

बता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट का विवादित एपिसोड 14 नवंबर 2024 को मुंबई के खार हैबिटैट में शूट किया गया था। बाद में इस एपिसोड को प्रसारित किया गया। शो में शामिल कई इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन पर दिव्यांग लोगों को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए।

रणवीर इलाहाबादिया की याचिका अभी लंबित

इस पूरे मामले में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से जुड़ी याचिका अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उन लोगों में रणवीर इलाहाबादिया भी शामिल थे, जिनके खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर मामले दर्ज किए गए थे। उनका यूट्यूब चैनल बीयर बाइसेप्स के नाम से जाना जाता है।

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों में राहत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उनकी याचिका पर अभी फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी।

Tags: India Got LatentRanveer AllahbadiaSamay RainaStand Up ComedySupreme Court
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

तुर्किये से भारत लाया गया इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का सरगना, फर्जी पहचान से हासिल की थी नागरिकता

by Team IBM News 24
3 अक्टूबर 2026 1:31 अपराह्न
0
तुर्किये से भारत लाया गया इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का सरगना, फर्जी पहचान से हासिल की थी नागरिकता

भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के कथित सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

Read moreDetails

कर्नाटक में सूखे का बढ़ा संकट, 46 हजार करोड़ तक पहुंचा फसल नुकसान! केंद्र से मांगी गई करोड़ों की मदद

by Team IBM News 24
3 अक्टूबर 2026 12:37 अपराह्न
0
कर्नाटक में सूखे का बढ़ा संकट, 46 हजार करोड़ तक पहुंचा फसल नुकसान! केंद्र से मांगी गई करोड़ों की मदद

कर्नाटक में सूखे की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बारिश की कमी, फसल नुकसान, पानी की समस्या और किसानों की बढ़ती परेशानी के बीच राज्य सरकार...

Read moreDetails

Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

by Team IBM News 24
2 अक्टूबर 2026 1:14 अपराह्न
0
Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के मौके पर संविधान सदन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर...

Read moreDetails

PM Modi ने घायल भारतीय Captain Smit Machchhar से की बात, बोले- ‘आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ा दिया’

by Team IBM News 24
2 अक्टूबर 2026 12:57 अपराह्न
0
PM Modi ने घायल भारतीय Captain Smit Machchhar से की बात, बोले- ‘आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ा दिया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना के बाद घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर से फोन पर बातचीत की। शुक्रवार (2 अक्टूबर) को हुई इस...

Read moreDetails

Sabarimala Prasadam पर Kerala High Court का बड़ा निर्देश, ‘हलाल’ प्रमाणित गुड़ विवाद में TDB को दी ये सख्त हिदायत

by Team IBM News 24
1 अक्टूबर 2026 2:55 अपराह्न
0
Sabarimala Prasadam पर Kerala High Court का बड़ा निर्देश, ‘हलाल’ प्रमाणित गुड़ विवाद में TDB को दी ये सख्त हिदायत

केरल हाई कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में तैयार किए जाने वाले प्रसादम को लेकर त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) को जरूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। अदालत ने...

Read moreDetails
Next Post
Melodi Memes विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘महिलाएं रुकने वाली नहीं हैं’

Melodi Memes विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘महिलाएं रुकने वाली नहीं हैं’

ADVERTISEMENT

Related News

Uttarakhand में CM धामी के 7 बड़े ऐलान! Youth Commission से Industrial Park तक, जानें Independence Day पर क्या मिला

Uttarakhand CM धामी के 7 बड़े ऐलान! Youth Commission से Industrial Park तक, जानें Independence Day पर क्या मिला

15 अगस्त 2026 7:24 अपराह्न
यूपी में फिर ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ की एंट्री! Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

यूपी में फिर ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ की एंट्री! Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

21 अगस्त 2026 3:09 अपराह्न
Telangana BJP Chief की गिरफ्तारी पर भड़के Nitin Nabin, Rahul Gandhi पर भी साधा निशाना

Telangana BJP Chief की गिरफ्तारी पर भड़के Nitin Nabin, Rahul Gandhi पर भी साधा निशाना

1 सितम्बर 2026 6:52 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP के 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची ₹148 करोड़ की Scholarship, CM योगी ने मंच पर 11 विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र
  • UP में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ ने पकड़ी रफ्तार, 47 लाख लोग जुड़े; 25 लाख घरों तक पहुंचा सफाई का संदेश
  • ब्लॉक प्रमुख से UP Congress Chief तक, कौन हैं Aradhana Mishra ‘मोना’? 20 साल का ऐसा है सियासी सफर

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.