IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Rahul Gandhi Manusmriti Statement: भड़के शंकराचार्य, बोले- सनातन पर टिप्पणी से पहले करें शास्त्रीय अध्ययन

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
25 अगस्त 2026 12:15 अपराह्न
in देश
0
Rahul Gandhi Manusmriti Statement: भड़के शंकराचार्य, बोले- सनातन पर टिप्पणी से पहले करें शास्त्रीय अध्ययन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को सनातन सांस्कृतिक विचारों और धर्मशास्त्रों की सतही समझ का परिणाम बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां सनातन परंपरा के प्रति दुर्भावनापूर्ण मानसिकता को उजागर करती हैं। शंकराचार्य ने राहुल गांधी और कांग्रेस को धर्मग्रंथों पर टिप्पणी करने से पहले उनका पूर्ण शास्त्रीय अध्ययन करने की नसीहत भी दी।

You might also like

Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’

CJP First Statement: नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं रुकेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने इंदिरा गांधी का किया जिक्र

CJP Protest Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दीपके से तुषार गांधी तक कई लोग हिरासत में

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से गरमाया विवाद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए प्राचीन धर्मशास्त्रों के श्लोकों को संदर्भ से अलग करके पेश करना भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अपमान है। उन्होंने इसे समाज को भ्रमित करने का प्रयास बताते हुए कहा, ”राजनीतिक लाभ पाने के लिए प्राचीन धर्मशास्त्रों के श्लोकों को सन्दर्भ से काटकर पेश करना केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का अपमान ही नहीं, बल्कि समाज को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास है.”

दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मनुस्मृति का उल्लेख करते हुए महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर BJP-RSS पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था, “महिलाओं को दबाने का माइंडसेट मनुस्मृति से आता है और आज हमारी लड़ाई इसी माइंडसेट से है. BJP-RSS के लोग चाहते हैं कि लड़कियां/महिलाएं पिंजरे में बंद रहें, लेकिन हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते.”

‘रक्षति’ शब्द की व्याख्या को लेकर शंकराचार्य का दावा

राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति के श्लोक का संदर्भ दिए जाने पर शंकराचार्य ने उसकी अलग व्याख्या पेश की। उन्होंने कहा, ”संरक्षण और दायित्व का विधानः जिस श्लोक पिता रक्षति कौमारे, भर्ता रक्षति यौवने… को राहुल गांधी ने अनुचित रूप से उधृत किया, वह स्त्री की परतन्त्रता का नहीं, बल्कि परिवार और समाज द्वारा उसकी सुरक्षा, सम्मान और भरण-पोषण के दायित्व का विधान है. संस्कृत व्याकरण की दृष्टि से यहाँ ‘रक्षति’ (रक्षा करना) मूल धातु के अर्थ में सुरक्षा का विधान नन्दः करती है, न कि किसी प्रकार के नियंत्रण ‘नियन्त्रयति’ की.”

शंकराचार्य ने इसी संदर्भ में सनातन परंपरा में महिलाओं के स्थान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ”सनातन परम्परा में नारी का स्थानः भारतीय वांग्मय में नारी को केवल आश्रित नहीं, बल्कि ‘शक्ति’ और महानिर्मात्री माना गया है. ऋग्वेद की मन्त्रद्रष्टा ऋषिकाओं गार्गी, मैत्रेयी, लोपामुद्रा से लेकर यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः का उद्घोष करने वाली यह संस्कृति अधिकार-केन्द्रित संघर्ष के स्थान पर परस्पर पूरकता और सर्वोच्च आदर पर आधारित है.”

BJP-RSS और मनुस्मृति को जोड़ने पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान में BJP-RSS को मनुस्मृति की विचारधारा से जोड़ने पर भी शंकराचार्य ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी को यह राजनीतिक भ्रम भी व्याप्त है कि भारतीय जनता पार्टी मनुस्मृति की समर्थक पार्टी है, जबकि यह पूर्णतः निराधार और सत्य से परे है. स्वतन्त्र भारत का शासन और किसी भी राजनीतिक व्यवस्था का संचालन केवल भारत के संविधान से होता है. अपने राजनीतिक नैरेटिव को गढ़ने के लिए किसी दल को जबरन मनुस्मृति से जोड़ना राहुल गाँधी का एक और मनगढ़ंत असत्य है.”

उन्होंने राहुल गांधी के पूर्व के बयानों का जिक्र करते हुए कहा, ”राहुल गांधी के लगातार मनुस्मृति विरोधी बयानों से यह पूरी तरह सिद्ध हो चुका है कि उनकी मानसिकता मूलतः हिन्दू धर्मशास्त्रों और सनातन जीवन-दृष्टि के विरोध की है. संसद् से लेकर सार्वजनिक मञ्चों तक मनुस्मृति और धर्मशास्त्रों के विषय में बार-बार असत्य व भ्रामक प्रचार करने के कारण ही हमने पूर्व में उन्हें ‘हिन्दू धर्म से बहिष्कृत’ घोषित किया था.”

शंकराचार्य की चेतावनी- सनातन धर्म पर बयानबाजी का होगा विरोध

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी और कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि सनातन धर्मग्रंथों पर बिना पर्याप्त शास्त्रीय अध्ययन के टिप्पणी करने पर सनातन समाज इसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा, ”हम उन्हें चेतावनी देते हैं यदि वे और उनकी कांग्रेस पार्टी बिना पूर्ण शास्त्रीय अध्ययन और बोध के सनातन धर्मग्रन्थों पर इसी प्रकार भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियां करते रहे, तो देश का प्रबुद्ध और सनातनप्रेमी समाज उनकी इस वैचारिक अपरिपक्वता का तीव्र और मुखर विरोध जारी रखेगा.”

Tags: CongressManusmritiRahul GandhiSanatan DharmaShankaracharya
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 3:02 अपराह्न
0
Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदर्शन को फ्लॉप...

Read moreDetails

CJP First Statement: नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं रुकेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने इंदिरा गांधी का किया जिक्र

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 2:10 अपराह्न
0
CJP First Statement: नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं रुकेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने इंदिरा गांधी का किया जिक्र

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी...

Read moreDetails

CJP Protest Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दीपके से तुषार गांधी तक कई लोग हिरासत में

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 2:03 अपराह्न
0
CJP Protest Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दीपके से तुषार गांधी तक कई लोग हिरासत में

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को...

Read moreDetails

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक, BJP नेता कुंतल कृष्ण बोले- मुद्दा और तरीका जायज होना चाहिए

by Team IBM News 24
9 अक्टूबर 2026 7:34 अपराह्न
0
Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक, BJP नेता कुंतल कृष्ण बोले- मुद्दा और तरीका जायज होना चाहिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। इस फैसले को लेकर...

Read moreDetails

Supreme Court: जंतर-मंतर प्रदर्शन केस में FIR जांच की मांग खारिज, CJI ने कहा- युवा छात्रों के भविष्य का रखना होगा ध्यान

by Team IBM News 24
9 अक्टूबर 2026 2:11 अपराह्न
0
Supreme Court: जंतर-मंतर प्रदर्शन केस में FIR जांच की मांग खारिज, CJI ने कहा- युवा छात्रों के भविष्य का रखना होगा ध्यान

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से संबंधित एफआईआर की जांच की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस मामले में चीफ जस्टिस ने युवा...

Read moreDetails
Next Post
Gurmeet Ram Rahim फिर जेल से बाहर आया तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘मगरमच्छ के आंसू बहा ले BJP…’

Gurmeet Ram Rahim फिर जेल से बाहर आया तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- 'मगरमच्छ के आंसू बहा ले BJP...'

ADVERTISEMENT

Related News

महिला एशिया कप 2026 जीतते ही छाईं भारतीय बेटियां, सीएम योगी ने कहा- ‘करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान’

महिला एशिया कप 2026 जीतते ही छाईं भारतीय बेटियां, सीएम योगी ने कहा- ‘करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान’

14 सितम्बर 2026 1:10 अपराह्न
Lucknow में दिखा ‘Mini India’ का शानदार नजारा! राम-सीता की झांकी से लोकनृत्यों तक छाया देशभक्ति का रंग

Lucknow में दिखा ‘Mini India’ का शानदार नजारा! राम-सीता की झांकी से लोकनृत्यों तक छाया देशभक्ति का रंग

15 अगस्त 2026 7:54 अपराह्न
Kharge की अध्यक्षता में Congress की बड़ी बैठक, Paper Leak से OBC Census तक इन मुद्दों पर होगा मंथन

Congress CWC Meeting 2026: Kharge की अध्यक्षता में Congress की बड़ी बैठक, Paper Leak से OBC Census तक इन मुद्दों पर होगा मंथन

19 अगस्त 2026 4:11 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’
  • Keshav Prasad Maurya का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘ओछी हरकतें लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं’
  • UP Agriculture Growth: योगी सरकार का बड़ा दावा, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, धान किसानों को मिले ₹1.03 लाख करोड़ से ज्यादा

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.