होम जदयू-रालोद-अपना दल मिलकर शुरू करेंगे महागठबंधन का जनजागरण

उत्तर प्रदेश

जदयू-रालोद-अपना दल मिलकर शुरू करेंगे महागठबंधन का जनजागरण

बिहार महागठबंधन की तर्ज पर यूपी में भी महागठबंधन की सहमति बन गई है। उत्तर प्रदेश में जनता दल(यू), राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल और पीस पाट्री मिलकर जनजागरण अभियान चलाएंगे। गुरुवार को पीस पाट्री के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब अंसारी का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद एक साथ काम करने की

जदयू-रालोद-अपना दल मिलकर शुरू करेंगे महागठबंधन का जनजागरण

बिहार महागठबंधन की तर्ज पर यूपी में भी महागठबंधन की सहमति बन गई है। उत्तर प्रदेश में जनता दल(यू), राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल और पीस पाट्री मिलकर जनजागरण अभियान चलाएंगे। गुरुवार को पीस पाट्री के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब अंसारी का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद एक साथ काम करने की सहमति बन गई। सभी पार्टियां जल्द ही एकजुट होकर विधानसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान शुरु  करेंगी। जनता दल(यू) के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि डॉ. अय्यूब अंसारी ने नीतीश कुमार और जद(यू) अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात की है। 

 

मुलाकात के दौरान दोनों दलों के बीच साथ काम करने, जनजागरण करने और चुनाव लडऩे पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि जद(यू), रालोद अपना दल और पीस पार्टी मिल कर प्रदेश में यह अभियान चलाएंगी। सभी दलों ने विधानसभा चुनाव की तौयारियों के तौर पर जनसंपर्क अभियान शुरू करने का फैसला किया है। त्यागी ने कहा कि इस बारे में सभी पार्टियों से विचार-विमर्श कर जल्द ही तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। शुरुआती तौर पर एक-एक कार्यक्रम होगा। इसमें नीतीश कुमार और शरद यादव भी शामिल हो सकते हैं। 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top