होम UP में मिलकर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश और राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश

UP में मिलकर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश और राहुल गांधी

UP में मिलकर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश और राहुल गांधी

UP में मिलकर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश और राहुल गांधी

लखनऊ. UP की चुनावी सरगर्मियों और मुलायम सिंह यादव के कुनबे में मचे घमासान के बीच सूबे में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक बड़ा गठबंधन होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबित समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यूपी में मिलकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश के लौटने के बाद आगामी 9 जनवरी को अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात होगी जिसके बाद इस गठबंधन पर मुहर लग सकती है। इस गठबंधन को लेकर काफी पहले से सियासी गलियारों में चर्चा हो रही थीं। अनुमानित गठबंधन के तहत कांग्रेस 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि समाजवादी पार्टी 303 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

जानते चले कि अभी हाल ही में UP में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्‍मीदवार शीला दीक्षित ने कहा था कि वे UP में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किए जाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी और वैसी ही विचारधारा वाली अन्य पार्टियां एक धर्मनिरपेक्ष प्‍लेटफॉर्म बनाने में मदद करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है और मैं खुद मुख्‍यमंत्री पद का की दावेदारी छोड़ने को तैयार हूं। समाजवादी पार्टी में मची कलह के बीच कांग्रेस के कई नेता खुले मंच से अखिलेश यादव की तारीफ भी कर चुके हैं।

इससे पहले सपा की कलह पर मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने बनारस में कहा था कि UP के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस घुटन से बहुत जल्दी ही बाहर निकल जायेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मैं पसंद करता हूं। अखिलेश यादव को प्रदेश के हित में सोचने वाला नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं अखिलेश अपनी मुश्किलों से जल्दी ही पार पा लेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top