होम अयोध्या को दी कई बड़ी सौगातें: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश

अयोध्या को दी कई बड़ी सौगातें: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे जहा विवादित राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला और प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन करने के बाद पुण्य सलिला मां सहयोग का दर्शन किया।

अयोध्या को दी कई बड़ी सौगातें: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या : अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे जहा विवादित राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला और प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन करने के बाद पुण्य सलिला मां सहयोग का दर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सरयू का दूध सहित पंचामृत अभिषेक किया और मां सरयू की आरती उतारी। साथ ही जिले की 5 विधानसभा सीटों से पांचों भाजपा विधायक और जिले के भाजपा सांसद मौजूद रहे।

सरयू आरती के बाद योगी आदित्यनाथ राम की पैड़ी परिसर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पैड़ी परिसर का निरीक्षण करते हुए इसे और भव्य और सुंदर बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी ने राम की पैड़ी नहर के विस्तारीकरण की योजना के बारे में भी योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सरयू घाट पर साफ सफाई रखने, घाट की सीढ़ियों को और सुंदर बनाने और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे तक सरयू घाट पर दर्शन-पूजन और निरीक्षण करने के बाद योगी आदित्यनाथ फैजाबाद के लिए रवाना हो गए। योगी के दौरे के दौरान वहां लोगों की भी जबरदस्त भीड़ दिखी। हनुमानगढ़ी में मंदिर के बाहर जय श्री राम और रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे गूंजने लगे।

योगी का अयोध्‍या दौरा सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कानून-व्यवस्था की समीक्षा और महंत का जन्मोत्सव तो सिर्फ बहाना है, यात्रा के कई राजनीतिक निहितार्थ हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ का अयोध्या जाने का मकसद बिलकुल साफ है। बीजेपी कहे या न कहे, लेकिन वो जानती है कि राम मंदिर का मुद्दा लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए एक बार फिर संजीवनी साबित हो सकता है।

प्रदेश में कमल खिलते ही केंद्र सरकार भी रामनगरी पर विशेष फोकस किए है। केंद्र की मोदी सरकार अयोध्या का कार्यकल्प करने के लिए कई योजनाएं बना रही है। इनमें अयोध्या को उन टॉप टेन शहरों में भी शामिल है, जहां पर्यटकों के लिए फाइव स्टार होटल सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की मदद से यहां रामायण सर्किट और रामायण म्युजियम बन रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top