होम पंेन्टिग एवं क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

शिक्षा

पंेन्टिग एवं क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

पंेन्टिग एवं क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

पंेन्टिग एवं क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 27 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की कक्षा-9 की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया सोलंकी ने हीरो मोटोकार्प प्रा. लि. के तत्वावधान में आयोजित पंेन्टिग एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं कलात्मक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। पेन्टिंग प्रतियोगिता में श्रेया ने जहाँ एक ओर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए  यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया तो वहीं दूसरी ओर क्विज प्रतियोगिता में बिजली की तेजी से सवालों के जवाब देकर अपने ज्ञान-विज्ञान व बौद्धिक प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. की मेधावी छात्रा की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top