होम ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल का युगल लाइव संगीत कार्यक्रम सी.एम.एस. में 6 व 7 अप्रैल को

शिक्षा

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल का युगल लाइव संगीत कार्यक्रम सी.एम.एस. में 6 व 7 अप्रैल को

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल का युगल लाइव संगीत कार्यक्रम सी.एम.एस. में 6 व 7 अप्रैल को

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल का युगल लाइव संगीत कार्यक्रम सी.एम.एस. में 6 व 7 अप्रैल को

लखनऊ, 2 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विशेष आमंत्रण पर आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल आगामी शनिवार, दिनाँक 6 अप्रैल 2019 को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में शाम 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक तथा रविवार, दिनाँक 7 अप्रैल 2019 को सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सायं 6.00 बजे से रात्रि 9.00 तक युगल लाइव पॉप संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इस पॉप संगीत समारोह में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी श्री रोशन गाँधी विशेष अतिथि कलाकार के रूप में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।

            श्री शर्मा ने कहा कि आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूनाइटेड किंगडम) के सबसे लोकप्रिय जैक और जोएल सी.एम.एस. छात्रों के लिए संगीत कार्यशालाएँ चलाने के लिए 2 से 8 अप्रैल तक सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों का भ्रमण कर रहे हैं। इस बीच वे सीएमएस आडिटोरियमों में 2 लाइव संगीत कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रो0 गीता गाँधी किंगडन ने जैक एवं जोएल द्वारा सी.एम.एस. में आयोजित किये जाने वाले इस संगीत वर्कशाप को उन सभी संगीत प्रेमी छात्र एवं छात्राओं के लिए विशेष उपयोगी बताया है, जो कि विश्व स्तरीय संगीत की विभिन्न शैलियों एवं कोरियोग्राफी की बारीकियों को सीखना चाहते हैं। 

            श्री शर्मा ने बताया कि 6 और 7 अप्रैल को क्रमशः सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित इन संगीत समारोहों में प्रवेश सभी स्कूलों और कालेजों के छात्रों के लिए पूरी तरह से मुफ्त है। सभी छात्र एवं छात्रायें इसके संबंध में अधिक जानकारी के लिए सी.एम.एस. के श्री सुरेश कश्यप से उनके मोबाइल 9235394971 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top