होम सलमान खान केस : 18 साल की बेचैनी डेढ़ घंटे में खत्म

बॉलीवुड

सलमान खान केस : 18 साल की बेचैनी डेढ़ घंटे में खत्म

सलमान खान केस : 18 साल की बेचैनी डेढ़ घंटे में खत्म

सलमान खान केस : 18 साल की बेचैनी डेढ़ घंटे में खत्म

जोधपुर. आज काले हिरण शिकार के आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान बरी हो गए है पिछले 18 साल से चली आ रही उनकी बैचेनी आज मात्र डेढ़ घंटे में उस वक्त दूर हो गई जब जज दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान खान को आज बरी घोषित कर दिया।

जाहिर सी बात है केवल सलमान खान के लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवारवालों दोस्तोंफैंस और बॉलीवुड सभी के लिए काफी राहत भरी है। साल 1998 फ़िल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के लिए जोधपुर गए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर 3 अलग-अलग जगहों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा।

जोधपुर के पास भवाद गांव में 2 काले हिरणों घोड़ा फार्म में 1 काले हिरण और कांकाणी गांव में 2 काले हिरणों का शिकार किया गया था। सलमान खान के ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने बिना लाइसेंस वाले हथियार से काले हिरण का शिकार किया था। सलमान खान रिवाल्वर और राइफल के लाइसेंस की तारीख 22 सितंबर 1998 तक थी जबकि उन्होंने उन हथियारों से 1 अक्टूबर को शिकार किया था।

हालांकि सलमान खान ने तब इंकार किया था उन्होंने 15 अक्टूबर 1998 को हथियार मुंबई से लाकर जोधपुर में पुलिस के सामने पेश किए थे लेकिन पुलिस ने कहा कि 22 सितंबर 1998 से 15 अक्टूबर के बीच हथियार गुम या चोरी होने की रिपोर्ट नहीं है इसलिए ये माना जाता है कि सलमान के पास ही हथियार थे और उन्होंने उसी से शिकार किया है।

सलमान पर आर्म्स ऐक्ट की 3/25 और 3/27 धाराओं में मामले दर्ज थे। पहली धारा में तीन साल जबकि दूसरी में सात साल अधिकतम सजा का प्रावधान था।भवाद और घोड़ा फॉर्म में हुए शिकार के मामले में लोअर कोर्ट ने सलमान को 1 साल और 5 साल की सजा सुनाई थी।बाद में हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में सलमान को बरी कर दिया।

अभिनेता सलमान खान से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स ऐक्ट केस में बुधवार को फैसला आ गया। कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। कोर्ट ने सलमान को संदेह का फायदा देकर बरी किया है। अभियोजन पक्ष यह साबित ही नहीं कर सका कि सलमान के पास हथियार थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top