होम युवक 3 साल में की 5 शादियां : ससुराल वालों ने जमकर पीटा

बिहार

युवक 3 साल में की 5 शादियां : ससुराल वालों ने जमकर पीटा

24 साल का रणवीर कुमार इस समय शेखपुरा के अस्पताल में भर्ती है उसको ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की है। यहाँ तक पुलिस भी रणवीर के ठीक होने का इंतजार कर रही है जिससे वो उसे गिरफ्तार कर सके। इस सबके पीछे वजह हैं रणवीर की 5 शादियां।

युवक 3 साल में की 5 शादियां : ससुराल वालों ने जमकर पीटा

पटना. 24 साल का रणवीर कुमार इस समय शेखपुरा के अस्पताल में भर्ती है उसको ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की है। यहाँ तक पुलिस भी रणवीर के ठीक होने का इंतजार कर रही है जिससे वो उसे गिरफ्तार कर सके। इस सबके पीछे वजह हैं रणवीर की 5 शादियां। बिहार के शेखपुरा में इन दिनों रणवीर कुमार के कारनामों के काफी चर्चे हैं। रणवीर पिछले तीन साल में 5 शादियां कर चुका है। पांचवी शादी के बाद आखिर उसके कारनामे का ससुराल वालों को पता चल गया और उन्होंने जमकर उसकी पिटाई कर की है। रणवीर सिंह ने हाल ही में अररिया के धनकौल गांव की लड़की से शादी की थी वहां उसने खुद को कुंवारा बताकर काफी अच्छे से सभी रस्में की थी।

धनकौल की रहने वाली रणवीर की बीवी पिछले हफ्ते अपने मायके गई तो वहां उसकी मुलाकात रणवीर के एक रिश्तेदार से हो गई। उसने उसकों बताया गया कि रणवीर की वो पहली नहीं पांचवी बीवी है और ये शादियां उसने पिछले तीन साल में की हैं। रणवीर की सच्चाई जान उसकी बीवी और परिजनों के होश उड़ गए उन्होंने रणवीर को बहाने से ससुराल बुलाया और फिर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल रणवीर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रणवीर बेरोजगार है और वो दहेज के लिए जल्दी-जल्दी शादी करता था। रणवीर दहेज में मिले सामान से ही अपना खर्च चलाता था। दहेज में मिले सामान के खत्म हो जाने के बाद रणवीर या तो खुद बीवी को छोड़ देता या फिर ऐसा हालात बना देता कि पत्नी खुद ही उससे दूरी बना लेती। शादी से पहले वो अपने हिसाब से कीमती सामान की मांग करता था।

पुलिस ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उससे दूरी बनाई हुई है। साथ ही वो अपने बारे में किसी से ज्यादा बात नहीं करता था यहां तक कि उसके कई पड़ोसियों को भी उसके तीन साल में पांच शादी कर लेने की खबर नहीं है।
पुलिस अब रणवीर को सबक सिखाने की तैयारी कर चुकी है। पुलिस रणवीर की पहली चारों बीवियों से संपंर्क करने की कोशिश कर रही है ताकि उनके भी बयन लेकर रणवीर के खिलाप केस को मजबूत किया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top