होम एक तरफा प्‍यार में तीन बहनों पर फेंका एसिड

अपराध

एक तरफा प्‍यार में तीन बहनों पर फेंका एसिड

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी इलाहाबाद में एक तरफा प्यार का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां घर से निकली 3 बहनों पर बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब फेंक। एक लड़की का चेहरा और दो का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। उन्‍हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी बिगड़ती

एक तरफा प्‍यार में तीन बहनों पर फेंका एसिड

इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश की संगम नगरी इलाहाबाद में एक तरफा प्यार का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां घर से निकली 3 बहनों पर बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब फेंक। एक लड़की का चेहरा और दो का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। उन्‍हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए सरकारी अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

और प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों पीडि़तों में दो सगी बहन और एक चचेरी बहन है। सगी बहनों की शादी हो चुकी है और इन दिनों वो मायके आई हुई थी। पीडि़त लड़कियों के पिता श्रीकांत मिश्र ने बताया कि रात करीब 10 बजे उनकी दोनों बेटियां अपनी चचेरी बहन के साथ शौच के लिए खेत में गई थीं। और वही खेत से वापस लौटते समय बाइक सवार दो युवक उनके करीब आए। इससे पहले वो कुछ समझ पातीं दोनों ने उनपर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन छानबीन शुरु कर दी लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस एक तरफा प्‍यार का मामला मान रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top