होम यू.पी. स्टेट लेवल रीजनल एबाकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र धैर्य बंसल चैम्पियन

शिक्षा

यू.पी. स्टेट लेवल रीजनल एबाकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र धैर्य बंसल चैम्पियन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-4 के छात्र धैर्य बंसल ने यू.पी. स्टेट लेवल रीजनल एबाकस प्रतियोगिता में चैम्पियन का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

यू.पी. स्टेट लेवल रीजनल एबाकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र धैर्य बंसल चैम्पियन

लखनऊ, 21 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-4 के छात्र धैर्य बंसल ने यू.पी. स्टेट लेवल रीजनल एबाकस प्रतियोगिता में चैम्पियन का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने एबाकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रीजनल चैम्पियनशिप ट्राफी अपने नाम की। इस प्रकार सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने के संकेत दिये है। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top