होम गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरष्कृत सी.एम.एस. झाँकी चल वैजयन्ती से सम्मानित

शिक्षा

गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरष्कृत सी.एम.एस. झाँकी चल वैजयन्ती से सम्मानित

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा गणतन्त्र दिवस समारोह में प्रदर्शित झाँकी ‘ऐसा मस्तिष्क बनाओ, जैसा था बापू का’ को आज यहाँ पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में राज्यपाल श्री राम नाइक ने ‘चल वैजयन्ती’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरष्कृत सी.एम.एस. झाँकी चल वैजयन्ती से सम्मानित

लखनऊ, 29 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा गणतन्त्र दिवस समारोह में प्रदर्शित झाँकी ‘ऐसा मस्तिष्क बनाओ, जैसा था बापू का’ को आज यहाँ पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में राज्यपाल श्री राम नाइक ने ‘चल वैजयन्ती’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस परेड में सी.एम.एस. की यह अनूठी झाँकी जनमानस के प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही, जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सत्य, अहिंसा, एकता व शान्ति के विचारों को सारे विश्व समाज में प्रचारित-प्रवाहित किया एवं जनमानस को ‘सर्वधर्म समभाव’, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ एवं ‘जय जगत’ का संदेश दिया। सी.एम.एस. की इस झाँकी को अत्यन्त भव्य साज-सज्जा एवं समाजोपयोगी व प्रेरणादायी विचारों के लिए निर्णायक मंडल ने प्रथम पुरस्कार से नवाजा।

इसके अलावा, गणतन्त्र दिवस परेड में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्रों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ‘गंगा अब कुछ माँग रही है’ को प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रस्तुति ‘तिरंगा हमारी शान’ ड्रिल, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रस्तुति ‘बैग/पाइप बैण्ड’, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के बालकों की परेड एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की बालिकाओं की परेड एवं पाइप बैण्ड प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार ने सम्मानित किया गया।

गणतन्त्र दिवस परिसमाप्ति समारोह ‘‘बीटिंग द रिट्रीट’’ के उपरान्त एक अनौपचारिक वार्ता में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि महात्मा गाँधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में सिटी मोन्टेसरी स्कूल की झाँकी का एकमात्र उद्देश्य यही है कि सम्पूर्ण मानव जाति के हृदय में प्रेम व एकता की भावना को जगाकर पृथ्वी पर आध्यात्मिक सभ्यता की स्थापना की जाये। यह झाँकी भारत के साथ ही विश्व के सभी बच्चों को बचपन से ही महात्मा गाँधी के महान विचारों एवं आदर्शों पर चलकर सारे विश्व में एकता व शान्ति स्थापना के लिए प्रेरित करती है।

           

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top