होम गायत्री प्रजापति बोले मेरा और महिला का हो नार्को टेस्ट

उत्तर प्रदेश

गायत्री प्रजापति बोले मेरा और महिला का हो नार्को टेस्ट

गायत्री प्रजापति बोले मेरा और महिला का हो नार्को टेस्ट

गायत्री प्रजापति बोले मेरा और महिला का हो नार्को टेस्ट

लखनऊ. सपा के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रजापति को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। लेकिन कोर्ट में गायत्री प्रजापति ने खुद और उस पीड़ित महिला का नार्को टेस्ट किए जाने की मांग की है उन्होंने कहा कि अगर हम दोनों का नार्को टेस्ट कराया जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

गायत्री प्रजापति ने नार्को टेस्ट की मांग करते हुए कहा कि इस टेस्ट के बाद लोगों के सामने सच आ जाएगा। प्रजापति ने कहा कि उनके साथ महिला का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। आपको बता दें कि लखनऊ पुलिस ने आज सुबह STF की टीम के साथ मिलकर गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार किया है वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे जिसके बाद कोर्ट ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था और उनकी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया था।

गायत्री प्रजापति से पहले उनके दो अन्य सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं पुलिस ने मंगलवार को गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग और भतीजे सुरेंद्र को हिरासत में लिया था जिसके बाद आज सुबह गायत्री प्रजापति ने खुद को सरेंडर करने के लिए लखनऊ का रुख किया था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें आलमबाग कोतवाली ले जाया गया जहां से पुलिस उनका मेडिकल कराने के लिए ले गई।

UP के कानून व्यवस्था ADG दलजीत चौधरी ने बताया कि गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि उन्हें गायत्री प्रजापति के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं गायत्री प्रजापति से पहले छह अन्य आरोपियों को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके नाम अशोक तिवारी पिंटू सिंह विकास शर्मा चंद्रपाल रूपेश और आशीष शुक्ला है। जबकि प्रजापति के बेटे अनुराग और भतीजे सुरेंद्र को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं इस पूरे मामले में योगी आदित्यनाथ का कहना है -

कि यूपी में भाजपा को लोगों ने अपना जनादेश दिया है प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह का अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है लेकिन सपा सरकार में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था लेकिन अब इस मामले में जांच की जाएगी।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top