होम जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. से सर्वाधिक 139 छात्र चयनित

शिक्षा

जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. से सर्वाधिक 139 छात्र चयनित

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस वर्ष सी.एम.एस. के सर्वाधिक 139 छात्र ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ में सफल हुए हैं।

जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस.  से सर्वाधिक 139 छात्र चयनित

लखनऊ, 31 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस वर्ष सी.एम.एस. के सर्वाधिक 139 छात्र ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ में सफल हुए हैं। इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता के लिए सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इन छात्रों का कहना है कि हमारे शिक्षक सदैव ही हमारे मार्गदर्शक रहे हैं जिन्होंने हमें सदैव नई चुनौतियों को स्वीकार करना सिखाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्रों की बदौलत ही पूरे विश्व में सी.एम.एस. की एक अलग पहचान बनी है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा, छात्रों की प्रतिभा को निखारने व संवारने के लिए प्रत्येक वर्ष विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाता है जिससे उनमें विभिन्न विषयों के ज्ञान के साथ साथ आत्मविश्वास का संचार भी होता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top