बहराइच। पर्यटकों के स्वागत को तैयार कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार पर्यटन सत्र प्रारम्भ होते ही पर्यटकों की आमद शुरू डीएफओ ने किया पर्यटन सत्र 2018 का शुभारम्भ कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के पर्यटन सत्र 2018 का शुभारम्भ होते ही वन्य जीव विहार में सैलानियों की आमद का सिलसिला शुरू हो गया।
पर्यटन सत्र के शुभारम्भ अवसर पर ईको पर्यटन परिसर कतर्नियाघाट के गेट पर देश की राजधानी दिल्ली से आये हुए पर्यटक विक्रम चौधरी तथा सुश्री तान्या को पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा प्रवेश द्वार का फीता काटकर मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट ज्ञान प्रकाश सिंह ने कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के पर्यटन सत्र 2018 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मोतीपुर अवधेश कुमार पाण्डेय, वन्य जीव प्रतिपालक गिरिजापुरी यशवन्त, एस.ओ.एस. टाइगर के फैज़ मोहम्मद खान, डब्लू.डब्लू.एफ. के उप परियोजना अधिकारी कन्धई, ग्राम प्रधान कारीकोट हुकुम सिंह, वन दरोगा अशफाक खान, अनिल, मयंक पाण्डेय व राधे श्याम, वन रक्षक रूप नरायन शुक्ला, अजय सिंह, पवन कुमार शुक्ला, कौशल किशोर, अवध नरेश शुक्ला, वन्य जीव विहार के आस-पास स्थित ग्रामों के निवासी, वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी, वनांचल विद्यालय बिछिया के छात्र-छात्राएं तथा काफी संख्या में वन्यजीव प्रेमी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।