मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कांग्रेश और महान दल के बीच 12 फरवरी मंगलवार को गठबंधन हो चुका है। कांग्रेसी हुई दोस्ती के बाद महान दल के अध्यक्ष केशव मौर्य का अब एक विवादित बयान आ रहा है। केशव मौर्य ने मुरादाबाद में अपने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है की प्रत्याशी मत देखना, केवल हाथ का पंजा देखना और उसे वोट दे देना, प्रत्याशी अच्छा हो या खराब हो, चाहे वह क्यों ना पाकिस्तान से आया हुआ हो उसे वोट दे देना महान दल को कोई आपत्ति नहीं होगी।
बता दे गठबंधन के बाद कांग्रेस के महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने केशव मौर्य का स्वागत किया है और कहा है की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमें लक्ष्य दिया है कि हम ऐसी राजनीति का निर्माण करें जिसमें सभी का प्रतिनिधित्व हो और या गठबंधन उसी कदम में उठाया गया है।
गठबंधन के बाद महान दल अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा है कि विगत 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में महान दल का कांग्रेस के साथ गठबंधन रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है की केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को टुकड़ों में बांट कर सब को शामिल किया जाएगा उन्होंने कहा इस समय उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल फैला हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।