
अब ये खबर सलमान के फैंस लिए तो अच्छी हो सकती हैं लेकिन लड़कियों का क्या रिएक्शन होगा पता नहीं। पर ये सच है कि सलमान खान की शादी की तारीख पक्की हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक सलमान 27 दिसंबर को घोड़ी चढ़ सकते हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
हाल ही सलमान खान और लुलिया को बॉलीवुड अभिनेत्री और सलमान की खास दोस्त प्रिटी जिंटा के रिसेप्शन पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया था। जहां लूलिया ने शाहरूख खान, अभिषेक बच्चन के साथ भी थोड़ी गुफ्तगु की। बता दें, लूलिया अक्सर सलमान के फिल्मों के सेट पर भी आती हैं और कुछ समय गुजारती हैं।
गपशप गलियारों के मुताबिक, दबंग खान इस साल अपने 51वें जन्मदिन के मौके पर शादी के बंधन में बंध जाएंगें। जी हां, 27 दिसंबर 2016.. सलमान खान के शादी की डेट हो सकती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।