बहराइच। पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर द्वारा नेपाल से तस्करी पर लायी जा रही मादक पदार्थो / नेपाली शराब व अन्य सामानो के रोकथाम के आदेश एवं निर्देश दिये गये थे।
इसी के अनुक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक अरुण चन्द्र के कुशल निर्देश में प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र द्वारा गठित टीम- उ0नि0 उमाकान्त मिश्रा मय हमराह का0 अश्वनी चौधरी व का0 विजय पटेल व SSB हमराह HC 0586917 धर्मेन्द्र तिवारी,सा0आ0 केदारनाथ पाण्डेय,सा0आ0 170660756 नीतीश कुमार जरिए मुखबिर खास की सूचना पर पीलर संख्या 33/1 सड़क के किनारे समय करीब 15.30 बजे अभियुक्त राहुल वर्मा पुत्र नन्हे राम वर्मा नि0 पचपकड़ी थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच के पास से 145 शीशी नेपाली कर्णाली शराब के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 183/19 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में मा0न्यायालय जनपद बहराइच रवाना किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।