बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हॉलीवुड में भी जाना पहचाना नाम बन चुकी प्रियंका चोपड़ा क्वानटिको सीरियल से पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। क्वांटिको सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने जेम्स बॉन्ड फिल्म का हिस्सा बनने की ख्वाहिश जाहिर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म बेवॉच में विलेन की भूमिका निभाने से वह खुश हैं। प्रियंका चोपड़ा के बॉन्ड फिल्म में अभिनय करने की ख्वाहिश जाहिर करने के बाद उनको फैन्स का भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। कॉमप्लेक्स मैगजीन के अुसार बॉन्ड फिल्म में किसी लड़की को मुख्य किरदार में लिया जाएगा इसकी चर्चा सोशल साइट्स पर काफी दिन से चल रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, काफी दिन से किसी बुरे इंसान का किरदार करना चाहती और मेरी ख्वाहिश बेवॉच फिल्म में पूरी होने जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।