होम प्रियंका-निक की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई बड़े स्टार हुए शामिल

बॉलीवुड

प्रियंका-निक की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई बड़े स्टार हुए शामिल

एक्ट्रेस प्रियंका-निक की आज क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हो रही है। पहले माना जा रहा था कि प्रियंका-निक की शादी में केवल फैमिली और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

प्रियंका-निक की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई बड़े स्टार हुए शामिल

एक्ट्रेस प्रियंका-निक की आज क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हो रही है। पहले माना जा रहा था कि प्रियंका-निक की शादी में केवल फैमिली और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। 

लेकिन लेटेस्ट अपडेटस के अनुसार प्रियंका-निक की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स शामिल होने वाले है. जिनमें से कुछ जोधपुर पहुंच भी चुके है। 

प्रियंका-निक की शादी में भारत के सबसे अमीर बिजेनसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली शामिल हुई है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अपनी होने वाली वाइफ श्लोका मेहता के साथ आज प्रियंका की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंचे। आकाश और श्लोका को मीडिया ने जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. श्लोका और आकाश साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। 

वहीं मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंच गए थे। ईशा प्रियंका की बेस्ट फ्रेंड है ऐसे में उनका शादी में आना तो तय था। 

हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिज़ाबेथ चैम्बर्स  भी अपनी बेटी के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। एलिज़ाबेथ भी प्रियंका-निक की शादी में शामिल होने भारत आई है। 

प्रियंका ने फिल्म भारत को अपनी शादी की वजह से छोड़ दिया था। जिस वजह से माना जा रहा था कि प्रियंका और  सलमान खान के रिश्तों में दरार आ गई है लेकिन कल सलमान खान की बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल के साथ प्रियंका की शादी के लिए जोधपुर पहुंची। जिसके बाद ये अफवाहें पूरी तरह खत्म हो गई है। रिपोर्टस के अनुसार सलमान भी अपनी फैमिली के साथ शादी में शिरकत कर सकते है। 

पॉपुलर सिंगर जैसमीन वालिया प्रियंका-निक की शादी में परफॉर्म करने वाली है. जैसमीन आज जोधपुर पहुंची चुकी है। 

बॉलीवुड सिंगर मनासी स्कॉट को भी प्रियंका की शादी का न्योता मिला. मनासी कल जोधपुर पहुंची। मनासी ने कल हुई प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी में लाइव परफॉर्म भी किया था। 

प्रियंका-निक की शादी में वर्ल्ड के बस्टे डीजेज़ में से एक मार्टिन गर्रिक्स ने भी शिरकत की है। मार्टिन को बहुत ही कूल अंदाज में आज जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

वहीं खबरें है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हो सकती है। आलिया प्रियंका की करीबी दोस्त है। जिस वजह से उनके जोधपुर आने की कयास लगाई जा रही है। वहीं कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज का भी शादी में इंतजार किया जा रहा है. जो कभी भी जोधपुर पहुंच सकते है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top