होम बेखौफ बदमाशों का कहर जारी

अपराध

बेखौफ बदमाशों का कहर जारी

उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि वे पुलिस के डर के बिना ही रसेआम अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने सरेआम एक डॉक्टर को गोली मार

बेखौफ बदमाशों का कहर जारी

उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि वे पुलिस के डर के बिना ही रसेआम अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने सरेआम एक डॉक्टर को गोली मार दी। 

जानकारी के अनुसार बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में अमिताभ बाजपेयी की गत्ते की फैक्ट्री है। वहीं पर उनका परिवार भी रहता है। अमिताभ बाजपेयी की बीमार चल रही दादी को डॉक्टर नीलेश त्रिपाठी देखने आए थे तभी कुछ बदमाशों ने डॉक्टर को गोली मार दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मारने के इरादे से आए थे। 

वहीं दूसरी तरफ वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों की पहचान नहीं पाई क्योंकि उन्होंने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top