लखनऊ। UP की मुगलसराय से BJP विधायक साधना सिंह की BSP प्रमुख मायावती पर की गई टिप्पणी से घमासान मचा हुआ है। इसी बीच साधना सिंह ने अपने बयान पर कहा है कि मेरी मंशा किसी का अनादर करने की नहीं थी, अगर किसी को मेरी बातों से दुख पहुंचा है तो मैं खेद प्रकट करती हूं। बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए साधना सिंह ने मायावती को लेकर आपत्ति जनक टिप्पणी की थी।
BJP MLA Sadhna Singh on her statement on BSP chief Mayawati: I had no intentions of disrespecting anyone, I express regret if someone was hurt by my words. pic.twitter.com/k4PRoaSpS4
— ANI UP (@ANINewsUP) January 20, 2019
साधना सिंह ने अपने बयान में कहा वे किन्नर से भी बदतर हैं -
साधना सिंह ने अपने बयान में कहा था कि मायावती न तो महिला और न पुरुष, वे किन्नर से भी बदतर हैं। उन्होंने लखनऊ के गेस्ट हाउस में हुए चीरहरण को भूलकर सपा से गठबंधन किया है। जबकि BJP के नेताओं ने ही उनका मान-सम्मान बचाया था। बता दें कि साधना सिंह यही नहीं थमी उन्होंने मायावती को लेकर और कई आपत्ति जनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा एक चीरहरण हुआ था द्रौपदी का, तो उन्होंने दुशासन से बदला लेने की प्रतिज्ञा ली। वो एक स्वाभिमानी महिला थी। और एक आज की महिला है, सब कुछ लुट गया और फिर भी कुर्सी पाने के लिए अपने सारे सम्मान को बेच दिया।
#WATCH:BJP MLA Sadhna Singh says about BSP chief Mayawati, "jis din mahila ka blouse, petticoat, saari phat jaaye, wo mahila na satta ke liye aage aati hai. Usko pure desh ki mahila kalankit maanti hai.Wo to kinnar se bhi jyada badtar hai, kyunki wo to na nar hai, na mahila hai." pic.twitter.com/w3Cdizd8eR
— ANI UP (@ANINewsUP) January 19, 2019
ऐसी महिला मायावती जी का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं -
साधना सिंह ने कहा कि ऐसी महिला मायावती जी का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं। जो नारी जात पर कलंक है। उन्होंने कहा, जिस दिन महिला का चीरहरण होता है, उसका ब्लाउज फट जाए, पेटीकोट फट जाए, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे आती है तो वो कलंकित है। उसे महिला कहने में भी संकोच होता है। वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है क्योंकि वो तो न नर है, न महिला है।
अन्य पार्टी ने नेताओं ने साधना सिंह के बयान को बताया घोर निंदनीय -
साधना सिंह के इसी बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है। साधना सिंह के इस बयान पर BSP के राष्ट्रीय महासचिव सतीष चंद्र मिश्रा ने कहा कि उन्होंने हमारी पार्टी की मुखिया के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। मिश्रा ने कहा कि लगाता है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद BJP के नेताओं ने अपना मानसिंक संतुलन खो दिया है। इसलिए उन्होंने आगरा और बरेली के अस्पतालों में भर्ती होना चाहिए।
मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनीय हैं. ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है. ये देश की महिलाओं का भी अपमान है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 19, 2019
वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी साधना सिंह के बयान की घोर निंदा की है। बसपा प्रमुख मायावती पर किए गए आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर बसपा नेता रामचंद्र गौतम ने भाजपा विधायक साधना सिंह के खिलाफ बबुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।