होम लखनऊ के एकमात्र कैम्ब्रिज स्कूल का बोर्ड रिजल्ट शानदार

शिक्षा

लखनऊ के एकमात्र कैम्ब्रिज स्कूल का बोर्ड रिजल्ट शानदार

लखनऊ के एकमात्र कैम्ब्रिज स्कूल का बोर्ड रिजल्ट शानदार

लखनऊ के एकमात्र कैम्ब्रिज स्कूल का बोर्ड रिजल्ट शानदार

लखनऊ, 19 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) का कैम्ब्रिज सेक्शन, जो कि कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एसेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) परीक्षा बोर्ड से संबद्ध लखनऊ का एकमात्र स्कूल है, के छात्रों ने अपने पहले ही कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है।

            कैम्ब्रिज एसेसमेन्ट की शाखा, कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल, ने अभी हाल ही में भारत में मार्च 2019 में सम्पन्न हुई परीक्षाओं के परिणाम जारी किये है, जिसके अन्तर्गत छात्रों को कैम्ब्रिज इण्टरनेशन जनरल सार्टिफिकेट ऑफ सेकेण्डरी एजूकेशन (आई.जी.एस.सी.ई) प्रदान किये जाते हैं। कैम्ब्रिज आई.जी.एस.सी.ई 15 से 16 वर्ष आयु के छात्रों के लिए विश्व की सर्वाधिक लोकप्रिय अन्तर्राष्ट्रीय योग्यता है। विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं वैश्विक स्तर पर नौकरी प्रदाताओं द्वारा यह मान्यता प्राप्त है, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे विकास व सफलता का पासपोर्ट भी माना जाता है।

            परीक्षा परिणाम के उपरान्त सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के 21 छात्रों ने 9 विषयों हेतु 178 एसेसमेन्ट दिये थे। आई.जी.सी.एस.ई. छात्रों को कम से कम 5 विषयों की परीक्षा देना अनिवार्य है तथा इसके अतिरिक्त छात्र अपनी क्षमतानुसार अन्य विषयों का चयन कर सकते हैं तथापि सी.एम.एस. छात्रों ने 8 अथवा 9 विषयों का चुनाव किया था। प्रत्येक विषय में छात्रों को उनकी योग्यतानुसार ।’ से लेकर न् तक ग्रेड प्रदान किये जाते हैं।

            विद्यालय के छात्र दिव्यम चौधरी ने 92.4 पर्सेन्टाइल तथा 5।’ ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया है जबकि त्रिभुवन सिंह ने 90 पर्सेन्टाइल तथा 3।’ ग्रेड के साथ द्वितीय स्थान पर है। इसके अलावा, 12 छात्रों को आई.सी.ई. (डिस्टिन्क्शन एण्ड मेरिट) सार्टिफिकेट प्रदान किये गये। कुल मिलाकर, सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्रों ने 17 ।’ ग्रेड एवं 46 । ग्रेड हासिल किये है। इस प्रकार, इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 30 प्रतिशत से अधिक प्रविष्टियों को ।’ अथवा । ग्रेड प्राप्त हुआ है।

            स्कूल की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने कहा कि हमें इन छात्रों पर गर्व है। हमारे 89 प्रति छात्र उच्च ग्रेड श्रेणी से तथा अन्य ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।

            स्कूल की प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अद्भुद रिजल्ट पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कैम्ब्रिज स्कूल बोर्ड से संबद्ध होकर हमने लखनऊ के बच्चों को एक भिन्न प्रकार की शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया, जिसमें परीक्षक छात्रों की तार्किक, समीक्षात्मक, उपयोग, समस्याके समाधान तथा आलोचनात्मक सोच का आकलन किया जाता है। मैं छात्रों, अभिभावकों, वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा, कोआर्डिनेटर श्रीमती सुषमा राजकुमार तथा सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के सभी सदस्यों को बधाई देती हूँ।

            सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन की कोआर्डिनेटर श्रीमती सुषमा राजकुमार ने कहा कि कैम्ब्रिज एसेसमेन्ट (सी.ए.आई.ई.) भारतीय परीक्षा बोर्डों से सर्वथा भिन्न है। इसमें आकलन का अधिकारभाग इस प्रकार नियोजित है जो कि छात्रों के प्रायोगिक क्षमता को टेस्ट करता है तथा इसके लिए स्पष्ट वैचारिक समझदारी तथा विषय का गूढ़ ज्ञान होना आवश्यक है। प्रत्येक परीक्षा में दो या तीन पेपर होते हैं, जो कि सम्बन्धित विषय के प्रत्येक पहलू को जांचते हैं। इसमें सीमित पढ़ाई या रटन्ट विद्या मदद नहीं करती है। मार्च की श्रृंखला अत्यधिक कठिन तथा चुनौतीपूर्ण होती है क्योंकि परीक्षा लगातार दो पालियों में होती है और रिवीजन का भी समय नहीं मिलता।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top