होम भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सी.एम.एस. के 6 छात्रों को स्कॉलरशिप

शिक्षा

भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सी.एम.एस. के 6 छात्रों को स्कॉलरशिप

भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सी.एम.एस. के 6 छात्रों को स्कॉलरशिप

भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सी.एम.एस. के 6 छात्रों को  स्कॉलरशिप

लखनऊ, 1 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 6 मेधावी छात्रों अपूर्वम उपाध्याय, आर्यन अग्रवाल, ध्रुव कुशवाहा, पार्थ बंसल, रौनक प्रीत सिंह एवं सागर कुशवाहा ने भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप) हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इन सभी 6 छात्रों को पाँच वर्षों की उच्चशिक्षा अवधि के दौरान कुल मिलाकर 27,84,000 रूपये (सत्ताइस लाख चौरासी हजार रूपये) की स्कॉलरशिप भारत सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि के.वी.पी.वाई फेलोशिप हेतु चयनित छात्रों को विज्ञान वर्ग में स्नातक तक की पढ़ाई के दौरान पहले तीन वर्षों तक प्रति माह रू. 5,000/- स्कॉलरशिप तथा आकस्मिक खर्चे के रूप में रू. 20,000/- वार्षिक मिलेगा एवं इसके उपरान्त एम.एस.सी. स्तर की पढ़ाई के दौरान अगले दो वर्षों तक प्रति माह रू. 7,000/- स्कॉलरशिप तथा आकस्मिक खर्चे के रूप में रू. 28,000/- वार्षिक मिलेगा। इस प्रकार पाँच वर्षों की उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक छात्र को रु. 4,64,000/- रूपये प्रदान किये जायेंगे जबकि सभी 6 छात्रों को कुल मिलाकर 27,84,000 रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। श्री शर्मा ने बताया कि यह फेलोशिप विद्यालयों तथा स्नातक स्तर के छात्रों को रिसर्च कैरियर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार की एक अत्यन्त ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसका संयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलोर द्वारा किया जाता है।

          श्री शर्मा ने बताया कि इस फेलोशिप की चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल अर्जित करने वाले अत्यन्त मेधावी छात्रों का एप्टीट्यूट टेस्ट एवं इण्टरव्यू लिया जाता है। यह फेलोशिप तभी तक प्रदान की जाती है जब तक छात्र प्रथम श्रेणी का एकेडमिक परफारमेन्स मेन्टेन करता रहता है। इस योजना में चयनित छात्र अपना आई.डी. कार्ड दिखाकर देश की किसी भी प्रसिद्ध नेशनल लेब्रोटरी, विश्वविद्यालय, लाइब्रेरी की सुविधा निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top