होम सी.एम.एस. का ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ आज, उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षा

सी.एम.एस. का ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ आज, उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

सी.एम.एस. का ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ आज, उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

सी.एम.एस. का ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ आज,  उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

सी.एम.एस. शिक्षक निकालेंगे विशाल मार्च, विद्यालय का नाम रोशन करने वाले पूर्व व वर्तमान मेधावी छात्रों व शिक्षकों का होगा सम्मान

लखनऊ, 30 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की स्थापना के 60 वर्ष (1959-2019) पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ का आयोजन कल 1 जुलाई, सोमवार को प्रातः 8.00 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस भव्य समारोह में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सी.एम.एस. के 60 वर्षीय सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला जायेगा तथापि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. जैसी प्रशासनिक सेवाओं में चयनित विद्यालय के पूर्व छात्रों, अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने वाले छात्रों, आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. परीक्षाओं में देश भर में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों आदि को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही साथ मेधावी छात्रों के शिक्षकों व माता-पिता को भी सार्वजनिक तौर पर पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।

            श्री शर्मा ने बताया कि ‘डायमण्ड जुबली समारोह’ से पूर्व सी.एम.एस. के 3000 से अधिक शिक्षक व कार्यकर्ता  विशाल मार्च निकालकर भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिकता का अलख जगायेंगे, साथ ही, सामाजिक उत्थान में सी.एम.एस. के 60 वर्षीय उल्लेखनीय योगदान से जनमानस को अवगत करायेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च 1 जुलाई, सोमवार को प्रातः 7.00 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा। मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी

श्री रोशन गाँधी एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं के साथ ही शिक्षा, समाज, साहित्य व पत्रकारिता आदि क्षेत्रों की विभिन्न हस्तियाँ अपनी उपस्थित दर्ज करायेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि यह समारोह समस्त जन-मानस में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का अलख जगायेगा, साथ ही छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति विश्वास, लगन एवं परिश्रम से आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top