होम जानिए किसने कहा ? :पीएम साहब, पाक को झूठा साबित करिए |

देश

जानिए किसने कहा ? :पीएम साहब, पाक को झूठा साबित करिए |

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को सलाम किया और कहा पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत इच्छाशक्ति दिखाने के लिए पीएम मोदी को बार बार सलाम किया जाये तब भी काम है | पीएम मोदी और सेना की तारीफ करते हुए एक बार फिर पाकिस्तान को मजा चखाने की अपील की है |

  जानिए किसने कहा ? :पीएम साहब, पाक को झूठा साबित करिए |
अरविंद केजरीवाल ने अपने विडियो के जरिये यह सन्देश दिया कि उरी में हमारे सैनिकों को जिस तरह से शहीद किया गया उसके बाद देश का हर नागरिक यही चाहता था कि पाक को एक जोरदार धमाका मिले और वो जवाब सेना और सरकार ने दिया। पाक हमें दुनिया में झूठा बना रहा केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान हमें झूठा बना रहा है। पाकिस्तान की फौज कल बस में भरकर दुनियाभर के पत्रकारों को बॉर्डर पर लेकर गई और कहा कि देखो जहां भारत हमले की बात कह रहा है वहां तो बच्चे खेल रहे हैं, सभी कुछ सामान्य है। भारत सर्जिकल स्ट्राइक पर झूठ बोल रहा है।वही सरे रिपोर्टर भी इस बात को मान रहे है सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कुछ नहीं है। बीबीसी ने भी खबर छापी कि भारतीय दावे में सच्चाई नहीं है। केजरीवाल ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा की पाक को बेनकाब किया जाये और सर्जिकल स्ट्राइक की सच्चाई को सामने लाया जाये |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top