होम पाक को लगाई फटकार :अमेरिका

देश

पाक को लगाई फटकार :अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई का समर्थन किया

पाक को लगाई फटकार :अमेरिका

 और कहा   इसे ‘आत्मरक्षा का अधिकार’ करार दिया। व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोड़ने के पाकिस्तान के प्रयास को भी खारिज कर दिया।

उन्हाेंने हालिया लक्षित हमले को लेकर भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन तो किया लेकिन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बन जाए। भारत अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए बहुत गतिशील है। इससे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top