होम दुनिया की सबसे ताकतवर सेना की लिस्ट में चौथे नंबर पर

देश

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना की लिस्ट में चौथे नंबर पर

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना की लिस्ट में चौथे नंबर पर है अतः विश्व में हम सब से ताकतवर देशों में चौथे स्थान पर है।

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना की लिस्ट में चौथे नंबर पर

नई दिल्ली। दुनियाभर की सेनाओं पर नजर रखने वाली जानी-मानी एजेंसी ग्लोबल फायरपावर ने 2016 की दुनिया की सबसे पावरफुल सेनाओं की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि ग्लोबल फायरपावर विश्व की जानी-मानी एजेंसियों में शुमार है जो हर वर्ष विश्व के तमाम देशों की सेनाओं को उनकी क्षमता के आधार पर रैंक देती है।

हम बताते हैं आपको कि किस देश की सेना को मिला कौन सा स्थान...

1. विश्व शक्ति अमेरिका को ग्लोबल फायरपावर ने अपनी लिस्ट में पहला स्थान दिया है। अमेरिका का कुल रक्षा बजट 581 अरब डॉलर का है। अमेरिका के पास 8848 टैंक 2785 लड़ाकू विमान 13 युद्धपोत 957 अटैक हैलिकॉप्टर और 75 पनडुब्बी हैं। अमेरिका की सेना में 14 लाख सैनिक हैं।
2. रूस को इस लिस्ट में दूसरा स्थान दिया गया है। रूस का कुल रक्षा बजट 46 अरब डॉलर का है। रूस के पास 15398 टैंक 1438 लड़ाकू विमान 1 युद्धपोत 478 अटैक हैलिकॉप्टर और 60 पनडुब्बी हैं। रूस की सेना 7 में लाख से अधिक सैनिक हैं।

3. इस लिस्ट में तीसरा स्थान चीन को मिला है। चीन का कुल रक्षा बजट 155 अरब डॉलर है। चीन के पास 9185 टैंक 3158 लड़ाकू विमान 1 युद्धपोत 200 अटैक हैलिकॉप्टर और 68 पनडुब्बी हैं। चीनी सेना में 23 लाख सैनिक हैं।

4. सबसे ताकतवर आर्मी की लिस्ट में चौथा स्थान भारत को दिया गया है। भारत का कुल रक्षा बजट 40 अरब डॉलर का है। भारत के पास 6464 टैंक 809 लड़ाकू विमान 2 युद्धपोत 19 अटैक हैलिकॉप्टर और 14 पनडुब्बी हैं। भारतीय सेना में लगभग 14 लाख जवान शामिल हैं। भारत की यही सैन्य ताकत उसे विश्व की सबसे चौथी ताकतवर सेना बनाती है।

5. फ्रांस को ग्लोबल फायरपावर ने 5वां स्थान दिया है। इस देश का कुल रक्षा बजट 35 अरब डॉलर का है। फ्रांस के पास 423 टैंक 284 लड़ाकू विमान 4 युद्धपोत 48 अटैक हैलिकॉप्टर और 10 पनडुब्बी हैं। फ्रांस की सेना में 2 लाख जवान शामिल हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top