होम लॉस एंजेल्स के स्कूल में 12 साल की लड़की ने की गोलीबारी, 5 घायल

विदेश

लॉस एंजेल्स के स्कूल में 12 साल की लड़की ने की गोलीबारी, 5 घायल

अमेरिका के लॉस एंजेल्स में एक 12 साल की लड़की ने गुरुवार को साल कास्त्रो मिडिल स्कूल के क्लासरूम में गोली बारी कर दी। इस फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए जिसमें से एक छात्र के सिर में गोली लगी है।

लॉस एंजेल्स के स्कूल में 12 साल की लड़की ने की गोलीबारी, 5 घायल

अमेरिका के लॉस एंजेल्स में एक 12 साल की लड़की ने गुरुवार को साल कास्त्रो मिडिल स्कूल के क्लासरूम में गोली बारी कर दी। इस फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए जिसमें से एक छात्र के सिर में गोली लगी है। पुलिस अधिकारी टोनी आईएम ने लड़की का नाम नहीं बताया, लेकिन  उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात को मानने से इंकार कर रही है कि लड़की ने जानबूझ कर इस घटना को अंजाम दिया है।

मेयर इरिक गैरसिटी ने कहा कि ये अभी साफ नहीं है कि यह फायरिंग कैसे हुई। उन्होंने कहा, ' हमें अभी पता नहीं है कि लडकी ने जानबूझ कर इस घटना को अंजाम दिया या गलती से ऐसा हो गया।'

गैरसिटी ने कहा, 'भाग्यवश कोई भी गंभीर रुप से घायल नहीं है।'

पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में तीन और बच्चे घायल हुए हैं। इसमें दो बच्चे और एक 30 वर्षीय महिला है। इस हमले में एक 15 वर्षीय लड़के के सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जबकि 15 वर्षीया लड़की के बाजू में गोली लगी है, हालांकि, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लॉस एंजेलिस स्कूल पुलिस प्रमुख स्टीव जिपरमैन ने बताया, 'स्कूल की एक कक्षा में गोलीबाीर हुई।'

यह गोलीबारी गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे हुई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कमरों और स्कूल परिसर की तलाशी ली। फेडरल ब्यूरो इंवेस्टिगेशन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 से लेकर 2013 के बीच अमेरिका के एलीमेंट्री, मिडिल और हाई स्कूल्स में करीब 160 फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top