होम 5000 और 10000 के नए नोट जारी नहीं किये जाएंगे : सरकार

दिल्ली

5000 और 10000 के नए नोट जारी नहीं किये जाएंगे : सरकार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा है कि 5000 और १०००० की नोट नहीं जारी किये जायेंगे |

5000 और 10000 के नए नोट जारी नहीं किये जाएंगे  : सरकार

पहले कहा जा रहा था कि नोटबंदी के बाद 500 और 2000 के नोट जारी करने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कुछ और बड़े नोट सर्कुलेशन में ला सकती है। पिछले साल 8 नवंबर को नरेंद्र मोदी ने 500/1000 के पुराने नोट बैन करने का एलान किया था। सरकार के इस फैसले से देश की 86% करंसी चलन से बाहर हो गई थी।

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर फाइनेंस अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में में कहा इस बारे में आरबीआई से सलाह ली गई। जिसके बाद 5000/10000 के नए नोट छापने की कोई जरूरत महसूस नहीं हुई।
जेटली ने कहा था 2000 का नोट बंद नहीं होगा
फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने कुछ दिन पहले कहा था कि 2000 का नोट वापस लेने का कोई प्लान नहीं है। दरअसल नोटबंदी के बाद ऐसे कयास लगा गए थे कि कैश की दिक्कत दूर करने के लिए फिलहाल 2000 का नया नोट जारी किया है। बाद में इसे भी 500/1000 की तरह बंद कर दिया जाएगा।
दूसरी ओर पिछले महीने इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कहा था कि 1000 का नोट दोबारा सर्कुलेशन में लाने का कोई प्लान नहीं है।
हालांकि आरबीआई महात्मा गांधी सीरीज के 10 20 और 50 के नए नोट छापने की बात कह चुका है। 10 रुपए के प्लास्टिक नोट लाने का भी एलान हुआ है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top