होम सेहत के लिए वरदान है उच्च रेशायुक्त आहार

मोबाइल्स

सेहत के लिए वरदान है उच्च रेशायुक्त आहार

क्या आपको दिल का दौरा आया है? तो खूब रेशे वाला खाना खाएं। बीमारी से जल्द उबरने के लिए ये सलाह दी है अमेरिकी शोधकर्ताओं ने।ब्रितानी मेडिकल जर्नल में एक अध्ययन छपा है जिसमें ये बताया गया है कि दिल के दौरे से

सेहत के लिए वरदान है उच्च रेशायुक्त आहार

क्या आपको दिल का दौरा आया है? तो खूब रेशे वाला खाना खाएं। बीमारी से जल्द उबरने के लिए ये सलाह दी है अमेरिकी शोधकर्ताओं ने।ब्रितानी मेडिकल जर्नल में एक अध्ययन छपा है जिसमें ये बताया गया है कि दिल के दौरे से बच निकलने में कामयाब लोग यदि हाई-फाइबर फूड यानि उच्च रेशायुक्त आहार लें तो नौ साल तक उनकी जान को कोई खतरा नहीं होता।अध्ययन में कहा गया है कि अगर आहार में रेशे की मात्रा रोज 10 ग्राम बढ़ाई जाए तो मौत का खतरा 15 फीसदी कम हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार भोजन में मौजूद रेशे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को ठीक रखते हैं।ब्रिटेन की बात करें तो यहां अधिकांश लोग भोजन के जरिए औसतन 14 ग्राम रेशे का सेवन करते हैं। हालांकि लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने आहार में कम से कम 18 ग्राम रेशे का लक्ष्य जरूर रखें।अमेरिका में विशेषज्ञों ने एक दिन में भोजन में 38 ग्राम रेशे के सेवन का लक्ष्य रखा है। केला और सेव आदि फल, मूली-गाजर और आलू जैसी जड़ वाली सब्जियां, गेहूं वाला ब्रेड, अनाज और चोकर में प्रचुर मात्रा में रेशा पाया जाता है।जबकि छिलके वाले आलू और सिंकी हुई बीन में रेशे की मात्रा करीब 10 ग्राम होती है। गेहूं के ब्रेड में चार ग्राम रेशा होता है।अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक कम रेशे वाले भोजन से कब्ज और आंतों से संबंधित रोगों जैसे कि डाइवरटिकुलटिस (विपटीशोथ) और आंतों के कैंसर का खतरा बढ जाता है।'हावर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ' ने दो बड़े अमेरिकी अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है। इन दोनों अमेरिकी अध्ययनों में वैसे 4,000 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया जो अपने सबसे पहले दिल के दौरे से जीवित बच निकले। जानकारी जुटाने के लिए उनके सामान्य आहार के बारे में प्रश्नावली की मदद ली गई।
फर्स्ट हार्ट अटैक का सामना कर चुके अध्ययन में शामिल किए गए इन पुरुषों और महिलाओं औसतन नौ सालों तक अध्ययन किया गया। इस दौरान 682 महिलाओं और 451 पुरुषों की मौत हो गई।निष्कर्ष में पाया गया कि पहले हार्ट अटैक के नौ साल बाद तक केवल वे लोग जीवित बचे जिन्होंने ज्यादा रेशे वाला आहार लिया और खासकर नाश्ते में अनाज का सेवन किया।
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के विक्टोरिया टेलर ने कहा, " उच्च रेशे वाले खाद्य पदार्थ स्वस्थ क्लिक करें संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह अध्ययन भी यही सलाह देता है कि दिल के दौरे से जीवित बच निकले लोगों के लिए रेशायुक्त आहार विशेष तौर से फायदेमंद होता है।"खूब रेशे वाला आहार लेने वाले पांच में से एक व्यक्ति में मौत का खतरा 25 फीसदी कम पाया गया। उच्च रेशे वाला आहार लेने वाले समूह में घातक दिल का दौरा पड़ने का खतरा 13 फीसदी कम था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top