होम 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP पार्टी

राज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली

2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP पार्टी

उत्तर-प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां अभी से शुरू हो गई हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्यासी उतारेगी।

2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP पार्टी

उत्तर-प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां अभी से शुरू हो गई हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्यासी उतारेगी। ज्ञात हो कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब आम आदमी पार्टी यूपी के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। यूपी में 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे और भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद सरकार बनाई थी। आम आदमी पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'आखिर क्या वजह है कि यूपी के जिलों से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के लिए दिल्ली आना पड़ता है? ये सारी सुविधाएं उन्हें अपने ही राज्य उत्तर-प्रदेश में क्यों नहीं मिलती? उत्तर-प्रदेश की जनता हमसे कहती है कि उन्हें भी वो सुविधाएं और सरकार मिले, जैसी दिल्ली के लोगों को मिल रही हैं। इसलिए, आम आदमी पार्टी 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।'

यूपी में सभी पार्टियों ने जनता को धोखा दिया है- केजरीवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के अंदर चाहे कोई भी पार्टी सरकार में रही हो, सभी ने जनता को धोखा ही दिया है। भ्रष्टाचार के मामले में हर सरकार ने पिछली सरकार को पीछे छोड़ा है। उत्तर-प्रदेश की राजनीति में अच्छे इरादों वाली पार्टी की कमी है। आम आदमी पार्टी इस कमी को पूरा करेगी।'

गौरतलब है कि उत्तर-प्रदेश के अंदर विधानसभा की 403 सीटें हैं, जिनके लिए 2022 में चुनाव होगा।

छोटे दलों के साथ होगा सपा का गठबंधन- अखिलेश

बता दें कि इससे पहले हाल ही में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी समान विचारधारा वाले छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक के चुनावों में बड़े दलों के साथ गठबंधन का उनका अनुभव ठीक नहीं रहा है, इसलिए इस बार छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरा जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top