होम बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मिजोरम विधानसभा चुनाव में करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

सियासत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मिजोरम विधानसभा चुनाव में करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

मिजोरम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान दांव लगाया है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मिजोरम विधानसभा चुनाव में करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

मिजोरम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान दांव लगाया है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

सलमान के प्रचार के लिए मिजोरम में 28 नवंबर की तारीख तय की गई है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को दी गई पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सलमान ख़ान का नाम नहीं है लेकिन राज्य में भाजपा की कमज़ोर स्थिति को देखते हुए पार्टी को मिजोरम में सलमान ख़ान की लोकप्रियता का ही आसरा है।

सलमान ख़ान गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और अपने दोस्त किरण रिजिजू के साथ असाम रवाना हो गए और डिब्रूगढ़ से हेलीकॉप्टर के द्वारा मिजोरम जाएंगे।

सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत की लुधियाना में शूटिंग चल रही है और गुरुवार को सुबह अचानक सलमान ख़ान हलवारे के एयरफोर्स स्टेशन से असम के लिए रवाना हुए। सलमान को लेने के लिए किरण रिजिजू भी हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे थे।

मिजोरम कांग्रेस के लिए भी महत्वपूण है क्योंकि उसके शासन वाला यह पूर्वोत्तर का अंतिम राज्य है। केवल 2 साल पहले कांग्रेस की असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर सहित इस क्षेत्र के पांच राज्यों में सरकार थी। कांग्रेस 2008 से मिजोरम में सत्ता में हैं और वह लगातार तीसरी जीत पर नजर बनाए हुए है।

 निवर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के 34 विधायक हैं जबकि FNF के 5 और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस का एक विधायक है। कांग्रेस ने 2013 में अपनी सीटों में इजाफा किया था।

 वर्ष 2008 में उसके पास 32 सीटें थीं लेकिन भाजपा इस बार सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इससे पहले पूर्वोत्तर के दो अन्य ईसाई बहुल राज्यों मेघालय और नगालैंड में भाजपा ने दूसरे स्थान पर रहीं पार्टियों के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली और सर्वाधिक सीटों वाली पार्टी (मेघालय में कांग्रेस सहित) सरकार नहीं बना पाई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top