होम ByeBye 2020: इस साल करीना और अनुष्का सहित इन अभिनेत्रियों ने भी दी गुड न्यूज़

मनोरंजनबॉलीवुडटेलीविजनसेलेब्रिटीज़

ByeBye 2020: इस साल करीना और अनुष्का सहित इन अभिनेत्रियों ने भी दी गुड न्यूज़

इस साल करीना और अनुष्का सहित इन अभिनेत्रियों ने भी दी गुड न्यूज़- वर्ष 2020 काफी लोगों के लिए एक रोलर कोस्टर राइड जैसा रहा है, यानी यह साल चुनौतियों और उतार-चढ़ाव से भरा रहा। दुनियाभर में किसी की नौकरी गई तो किसी को दो वक्त की रोटी के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

ByeBye 2020: इस साल करीना और अनुष्का सहित इन अभिनेत्रियों ने भी दी गुड न्यूज़

वर्ष 2020 काफी लोगों के लिए एक रोलर कोस्टर राइड जैसा रहा है, यानी यह साल चुनौतियों और उतार-चढ़ाव से भरा रहा। दुनियाभर में किसी की नौकरी गई तो किसी को दो वक्त की रोटी के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी काफी प्रभावित किया है। हालांकि ये साल कुछ लोगों के लिए खुशियों भरा भी रहा है। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों ने गुड न्यूज़ का अनाउंस किया तो वहीं कुछ के घर नन्हे मेहमान का आगमन भी हुआ है। इस साल करीना और अनुष्का सहित कुछ और अभिनेत्रियों ने भी दी गुड न्यूज़ सुनाई। 

इन अभिनेत्रियों ने अनाउंस की अपनी प्रेग्नेंसी-

इस साल अनुष्का शर्मा, करीना कपूर की तरह ही अन्य कई अभिनेत्रियों ने भी अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान फैंस के साथ गुड न्यूज़ साझा करी।

अनुष्का शर्मा-

pregnant anushkha with virat

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर कर अपने जल्द ही माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का दोनों साथ दिखे, जिसमें अभिनेत्री का बेबी बंप क्लियर नजर आ रहा है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर कर लिखा "हम तीन हो गए! तीसरा मेहमान जनवरी 2021 में आ रहा है।"

करीना कपूर-

pregnant kareena with saif

अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान ने जब करीना के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी तो ये खबर कई दिनों तक सुर्खियों में छाई रही। दंपति अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें करीना और सैफ की पहली संतान तैमूर अली खान हैं। तैमूर का जन्म साल 2016 में हुआ था। पहले करीना की प्रेग्नेंट होने की महज खबरें ही आ रही थीं, लेकिन दंपति ने बाद में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने परिवार में एक और सदस्य को शामिल करने की घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं।

अनीता हसनंदानी-

anita hasandani

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने भी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। अनीता ने एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में अनीता और रोहित के गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड वाले रिश्ते से लेकर, उन्हें प्रपोज किए जाने, इनकी शादी के पल और आखिर में अनीता का बेबी बंप  दिखाया गया है। अनीता 2021 के फरवरी माह में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

जानकी पारेख-

jankee parekh with nukul mehta

बचपन की दोस्ती, प्यार में बदलने और फिर आगे शादी करने वाले नकुल मेहता और जानकी पारेख भी अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी आठ साल पहले हुई थी। नकुल ने 7 नवंबर, 2020 को इस बात की जानकार दी कि वह और उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे के आने की खुशी मना रहे हैं। इन्होंने भी एक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते का हर खूबसूरत लम्हा दिखाया। इसमें दिखाया गया है कि दोनों का ये रिश्ता कैसे दोस्ती से शुरू हुआ, फिर दोनों गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड बने और फिर इन्होंने शादी कर ली। अब दोनों ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top