होम CM योगी ने लोकभवन में आयोजित विज्ञान सम्मान समारोह में वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने लोकभवन में आयोजित विज्ञान सम्मान समारोह में वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित विज्ञान सम्मान समारोह में वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, आईटी राज्यमंत्री मोहसिन रजा समेत अन्य लोग मौजूद मौजूद रहे।

CM योगी ने लोकभवन में आयोजित विज्ञान सम्मान समारोह में वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित विज्ञान सम्मान समारोह में वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।

साथ ही उन्होंने वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, आईटी राज्यमंत्री मोहसिन रजा समेत अन्य लोग मौजूद मौजूद रहे। 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन दो वर्ष पूर्व होना था, लेकिन नहीं हो पाया। 2014-15 और 2015-16 में जिन वैज्ञानिकों, युवा वैज्ञानिकों और शिक्षकों का सम्मान होना चाहिए था आज यहां पर उन सभी का सम्मेलन के माध्यम से सम्मान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह तो सत्य है कि समाज को सम्मानजनक तरह से जीने में विज्ञान की बड़ी भूमिका है। 

आगे उन्होंने कहा कि तकनीक के इस उपयोग ने आम जनता को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ उनके जीवन में परिवर्तन किया है। विज्ञान की सोच ने मानवता में कितना फर्क दिखाया है, यह सभी के सामने है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top