
सी.एम.एस. छात्र आई.आई.टी. जीनियस स्काॅलरशिप से सम्मानित
Photoलखनऊ, 22 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के तीन मेधावी छात्रों आध्यात्म अग्निहोत्री, यथार्थ सिंह एवं रवीजा चन्देल को ‘आई.आई.टी. जीनियस स्काॅलरशिप’ से नवाजा गया है। इस स्काॅलरशिप के अन्तर्गत इन मेधावी छात्रों के चार वर्षीय बी.टेक कोर्स का सम्पूर्ण खर्च शैक्षिक संस्था फिटजी लिमिटेड द्वारा वहन किया जायेगा, जिसमें हाॅस्टल फीस, ट्यूशन फीस, कितावें व अन्य जरूरी खर्च शामिल हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप फिटजी-आई.आई.टी. जीनियस स्काॅलरशिप टेस्ट में अभूतपूर्व सफलता के आधार पर प्रदान की गई है, जिसमें देश भर के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत सी.एम.एस. छात्रों ने प्रथम ंराउण्ड में शानदार प्रदर्शन करते हुए टाॅप-30 में जगह बनाई तथापि साक्षात्कार के उपरान्त सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Twitter, Facebook पर हमें फॉलो करें और हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।