होम मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पद्म विभूषण अनिरूद्ध जगन्नाथके निधन से सी.एम.एस. परिवार दुःखी

राज्यउत्तर प्रदेश

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पद्म विभूषण अनिरूद्ध जगन्नाथके निधन से सी.एम.एस. परिवार दुःखी

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पद्म विभूषण अनिरूद्ध जगन्नाथके निधन से सी.एम.एस. परिवार दुःखी

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पद्म विभूषण अनिरूद्ध जगन्नाथके निधन से सी.एम.एस. परिवार दुःखी

लखनऊ, 5 जून। भारतीय मूल के मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री ‘पद्म विभूषण’ अनिरूद्ध जगन्नाथ के निधन पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अनिरूद्ध जगन्नाथ सी.एम.एस. के आमंत्रण पर तीन बार विद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ पधार चुके हैं। वे दो बार सी.एम.एस. कानपुर रोड द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय स्टूडेन्ट क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में तथा एक बार विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने सी.एम.एस. आ चुके हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. डा. गीता गांधी किंगडन  एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे संस्था के लिए निजी एवं अपूर्णीय क्षति बताया है। उक्त जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी।   

            श्री शर्मा ने बताया कि माॅरीशस मंे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय स्टूडेन्ट क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल सम्मेलन में प्रतिभाग करने हेतु गये डाॅ. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड की प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कामरान को अनिरूद्ध जगन्नाथ ने अपने निवास पर चाय पर आमंत्रित किया था, जहाँ पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी लेडी सरोजनी जगन्नाथ भी उपस्थित थी। इस समय अनिरूद्ध जगन्नाथ के बेटे प्रविंद जगन्नाथ माॅरीशस के प्रधानमंत्री हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top