होम सी.एम.एस. छात्रों का चरित्र निर्माण मार्च आज

शिक्षा

सी.एम.एस. छात्रों का चरित्र निर्माण मार्च आज

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कक्षा-10 के लगभग 3000 मेधावी छात्र कल दिनाँक 1 नवम्बर, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.30 बजे से विशाल चरित्र निर्माण मार्च निकाल रहे हैं। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होगा।

सी.एम.एस. छात्रों का चरित्र निर्माण मार्च आज

लखनऊ, 31 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कक्षा-10 के लगभग 3000 मेधावी छात्र कल दिनाँक 1 नवम्बर, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.30 बजे से विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाल रहे हैं। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होगा एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर ‘सम्मान समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि एकता व शान्ति को समर्पित इस विशाल मार्च का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक उत्थान का अलख जगाना है, साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि समाज के रचनात्मक विकास हेतु एकता व शान्ति ही एकमात्र विकल्प है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों के ‘चरित्र निर्माण मार्च’ में कई गणमान्य हस्तियों के अलावा सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याएं उपस्थित रहेंगी तथापि मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं डा. जगदीश गाँधी करेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि ‘चरित्र निर्माण मार्च’ के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। श्री आलोक सिन्हा, आई.ए.एस., अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा, इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के आई..सी.एस.ई. (कक्षा-10) के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने विद्यालय की द्वितीय तुलनात्मक परीक्षा की इण्टर-कैम्पस मेरिट सूची में टॉप किया है।

इस अवसर पर मेधावी छात्रों के माताजी, पिताजी एवं टीचर-गार्जियन का भी सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा देश-विदेश में विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top