होम एकता कपूर ने खोली इंडस्ट्री की सबसे बड़ी पोल

टेलीविजन

एकता कपूर ने खोली इंडस्ट्री की सबसे बड़ी पोल

एकता कपूर ने खोली इंडस्ट्री की सबसे बड़ी पोल

एकता कपूर ने खोली इंडस्ट्री की सबसे बड़ी पोल

मुंबई.  फिल्म प्रोड्यूसर और कई टीवी सीरियल्स एकता कपूर ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में यौन शोषण को लेकर बड़ा बयान दिया है। एकता ने कहा है कि इंडस्ट्री में कई ऐसे प्रोड्यूसर्स है, जो अपनी पोजिशन का गलत प्रयोग करते हुए एक्टर्स का यौन शोषण करते हैं।

एकता कपूर ने खोली इंडस्ट्री की सबसे बड़ी पोल
 एकता कपूर ने इंडस्ट्री की सच्चाई से सबको रूबरू करवाते हुए कहा कि कई ऐसे एक्टर्स भी हैं जो काम के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का प्रयोग करते हैं। एकता ने एक टीवी शो के दौरान कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग हार्वे वेन्स्टीन की तरह  है, जो कलाकारों का गलत फायदा उठाते हैं।

हार्वे वेन्स्टीन के खिलाफ यौन शोषण के आरोप 
आपको बता दें कि हॉलीवुड निर्माता हार्वे वेन्स्टीन पर कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर #Metoo कैंपेन चलाया गया, जिसमें जानी-मानी हस्तियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण की घटनाओं का खुलकर जिक्र किया।

 एकता ने कहा कि इस इंडस्ट्री में दोनों तरह के लोग है। हमेशा से ये माना जाता है कि पावरफुल इंसान ही छोटे और उभरते अभिनेता का फायदा उठाता है, लेकिन ये सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग काम के लिए अपना सेक्सुअली यूज करवाते हैं, लेकिन एक निर्माता अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा अलग रखता है। आपको बता दे कि हाल ही में एकता कपूर के पिता जितेंद्र पर उनकी कजिन ने यौन शोषण का आरोप लगाकर हंगामा मचा दिया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top