होम IIT मुंबई द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रों को प्रथम पुरस्कार

शिक्षा

IIT मुंबई द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रों को प्रथम पुरस्कार

IIT मुंबई द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रों को प्रथम पुरस्कार

IIT मुंबई द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रों को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 9 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) कक्षा-11 के दो मेधावी छात्रों सक्षम राय एवं देवाशीष पाण्डेय ने आई.आई.टी., मुंबई  के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता ‘टेकफेस्ट’ के अन्तर्गत  पेरिलोस्कोप चैलेन्ज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।  इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्रों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र एवं रु. 40,000/- के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि आई.आई.टी., मुंबई द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता ‘टेकफेस्ट’ एशिया का सबसे बड़ा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव है, जिसमें देश भर के 2500 से अधिक कालेजों एवं 500 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्र जुड़े हुए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इस अखिल भारतीय विज्ञान प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दिखा दिया है कि आने वाले समय में ये मेधावी छात्र अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का नाम गौरव बढ़ायेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं शैक्षिक यात्राओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा, सी.एम.एस. स्वयं भी प्रतिवर्ष विभिन्न विषयों पर 28 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है जिसके माध्यम से सी.एम.एस. छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। सी.एम.एस. के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top