होम दीपवीर यानी दीपिका और रणवीर के फैन्स के लिए गुड न्यूज

बॉलीवुड

दीपवीर यानी दीपिका और रणवीर के फैन्स के लिए गुड न्यूज

दीपवीर यानी दीपिका और रणवीर के फैन्स के लिए गुड न्यूज

दीपवीर यानी दीपिका और रणवीर के फैन्स के लिए गुड न्यूज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दोनों फिल्म 'पद्मावत' में नजर आए और इस फिल्म के लिए दोनों को ही काफी सरहाना मिली। इसके अलावा इंडस्ट्री में  जोर शोर से खबरें आ रही हैं कि दोनों  जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इस पर अब तक दीपिका और रणवीर की तरफ से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

 वेबसाइट इंडिया.कॉम में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक दीपिका और रणवीर इस साल जून या जुलाई में एक दूसरे से शादी कर सकते हैं और दोनों की फैमिलीज ने उनकी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी है। दीपिका और रणवीर भी विराट-अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं। इंडिया.कॉम को एक सोर्स ने बताया कि, हां दीपिका और रणवीर इस साल शादी कर रहे हैं और यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी।  इसके साथ सोर्स ने यह भी कहा कि दोनों को ही बीच साइड्स काफी पसंद है और इस वजह से दोनों बीच वेडिंग कर सकते हैं. हालांकि, इस शादी में सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे।

सोर्स ने यह भी बताया कि दोनों अपनी शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगे, जिसमें से एक मुंबई में और एक बेंगलुरु में होगा। बेंगलुरु वाला रिसेप्शन दीपिका की फैमिली और वहां रहने वाले उनके रिश्तेदारों के लिए रखा जाएगा, जबकि मुंबई में दोनों अपने बॉलीवुड फ्रेंड के लिए रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top