होम आज का इतिहास : 31 मई की प्रमुख घटनाएं

इतिहास के पन्नों से

आज का इतिहास : 31 मई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की प्रमुख घटनाएं - 1577 - मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ (मेहरुन्निसा) का जन्म। 1725 - भारत की वीरांगनाओं में से एक मालवा साम्राज्य की मराठा होल्कर महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म।

आज का इतिहास : 31 मई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1577 - मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ (मेहरुन्निसा) का जन्म।
1725 - भारत की वीरांगनाओं में से एक मालवा साम्राज्य की मराठा होल्कर महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म।
1727 - फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
1759 - अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।
1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1843 - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म।
1878 - जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।
1889 - अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित जॉन्सटाउन में भीषण बाढ़ से लगभग 2209 लोगों की मौत ।
1900 - लार्ड राबर्ट्स के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जाेहान्सबर्ग पर कब्जा किया।
1907 - अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार टैक्सी सेवा शुरू की गयी।
1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1935 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 - मुम्बई (तत्कालीन बंबई ) में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1977 - भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरी सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढाई की।
1994 - दक्षिण अफ़्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।
1999 - कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2003 - प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन।
2008 - विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया।
2011 - नेपाल के प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टराई का निधन।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top