होम ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

शिक्षा

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-3 के मेधावी छात्र अथर्व मिश्रा ने अन्तर-विद्यालयी ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

लखनऊ, 9 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-3 के मेधावी छात्र अथर्व मिश्रा ने अन्तर-विद्यालयी ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने विभिन्न विषयों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल अर्जित किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मैडल, प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top